27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमक्राईमनामामुंबई के लोखंडवाला में रिहायशी इमारत में आग, एक महिला की मौत!

मुंबई के लोखंडवाला में रिहायशी इमारत में आग, एक महिला की मौत!

राहत की बात यह रही कि आग केवल पहली मंजिल तक ही सीमित रही। हालांकि, हर तरफ धुएं का गुबार देखने को मिला।

Google News Follow
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के अंधेरी (वेस्ट) स्थित लोखंडवाला इलाके में शनिवार सुबह एक इमारत में आग लग गई। आग लगने की इस दर्दनाक घटना में एक 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में 6 अन्य लोग झुलसे बताए जा रहे हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मुंबई फायर विभाग के अनुसार, एक ग्राउंड-प्लस-आठ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग केवल पहली मंजिल तक ही सीमित रही। हालांकि, हर तरफ धुएं का गुबार देखने को मिला।

मुंबई फायर डिपार्टमेंट ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट किया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इससे पहले 9 मार्च को मुंबई के गोरेगांव इलाके के दिंडोशी के बागेश्वरी मंदिर के पीछे के ग्राउंड में भीषण आग लग गई थी। आग की वजह से आस-पास की दुकानों और झोपड़पट्टियों में भी काफी नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की एक दर्जन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग के कारण आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया था, जिससे वहां रह रहे लोगों और दुकानदारों के बीच दहशत का माहौल बन गया था।
 
यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, भविष्य की उम्मीद!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें