28.5 C
Mumbai
Friday, July 3, 2026
होमक्राईमनामाकेतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था 'कत्ल का...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’! 

पुलिस जांच के अनुसार, दोनों आरोपियों ने सबसे पहले पुणे के लुल्ला नगर स्थित पहाड़ी इलाके, जो सैन्य (मिलिट्री) क्षेत्र के पास है, वहां जाकर हत्या की योजना का अभ्यास किया।

Google News Follow

Related

केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उन्होंने केतन की हत्या से पहले उसकी ‘मर्डर रिहर्सल’ की थी। यानी, पहले यह परखा गया कि किसी व्यक्ति को पहाड़ी से धक्का देने पर उसकी मौत हो सकती है या नहीं।

पुलिस जांच के अनुसार, दोनों आरोपियों ने सबसे पहले पुणे के लुल्ला नगर स्थित पहाड़ी इलाके, जो सैन्य (मिलिट्री) क्षेत्र के पास है, वहां जाकर हत्या की योजना का अभ्यास किया।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वहां उन्होंने यह समझने की कोशिश की कि यदि किसी को पहाड़ी से नीचे धक्का दिया जाए तो उसका क्या परिणाम होगा और क्या इससे उसकी मौत हो सकती है।

जांच में सामने आया कि इस कथित ‘प्रैक्टिस’ के बाद दोनों ने अपनी साजिश को लोनावला के लोहगढ़ किले की पहाड़ी पर अंजाम दिया, जहां केतन को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ हत्या का नहीं बल्कि बेहद सुनियोजित साजिश का प्रतीत होता है। जिस तरह पहले हत्या की योजना बनाई गई और फिर उसकी कथित रिहर्सल की गई, उसने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी योजना पेशेवर अपराधियों में भी कम ही देखने को मिलती है।

सिया और चेतन के बयानों के आधार पर गुरुवार सुबह पुणे पुलिस की एक टीम बेहद गोपनीय तरीके से लुल्ला नगर की उसी पहाड़ी पर पहुंची, जहां हत्या की प्रैक्टिस की गई थी। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और पूरे घटनास्थल का पंचनामा तैयार किया।

सूत्रों के मुताबिक, मौके से जुटाए गए साक्ष्य और पंचनामा जांच का अहम हिस्सा होंगे और इन्हें आगे अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया जा सकता है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर कड़ी को जोड़ते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की पूरी साजिश कब और कैसे रची गई तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

 
यह भी पढ़ें-

फिश और डेयरी हब बनने की राह पर तेज़ी से बढ़ा असम!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,192फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें