28.6 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमक्राईमनामा"खींचकर ले गया, कपड़े उतारे", मनोजीत मिश्रा पर एक और छात्रा का...

“खींचकर ले गया, कपड़े उतारे”, मनोजीत मिश्रा पर एक और छात्रा का छेड़छाड़ का आरोप

कोलकाता गैंगरेप केस के बीच नया खुलासा

Google News Follow

कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में पहली वर्ष की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी और टीएमसीपी (त्रिणमूल कांग्रेस छात्र परिषद) के नेता मनोजीत मिश्रा के खिलाफ एक और छात्रा ने गंभीर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

यह नया आरोप उस समय सामने आया है जब मनोजीत मिश्रा पहले से ही पुलिस हिरासत में है और 8 जुलाई तक कस्टडी में रखा गया है। पीड़िता इस बार कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा है जिसने आरोप लगाया है कि अक्टूबर 2023 में एक स्टूडेंट गैदरिंग के दौरान मनोजीत ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

“बाल पकड़कर घसीटा, कपड़े उतारने लगा” 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह एक खाली कमरे में फोन कॉल करने के लिए गई थी। तभी शराब और गांजे के नशे में धुत्त मनोजीत मिश्रा जबरन अंदर घुस आया, दरवाज़ा बंद कर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता ने कहा,“वह आक्रामकता से मेरी ओर आया, मेरे बाल पकड़कर मुझे कमरे की बालकनी तक घसीटा और मेरे कपड़े उतारने लगा।”

जब उसने चिल्लाना शुरू किया, तो मिश्रा ने उसे चुनौती दी कि और तेज़ चिल्लाकर दिखाए। इसी बीच, एक वरिष्ठ महिला छात्रा ने दरवाज़ा खटखटाया, जिससे मिश्रा मौके से भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि उस समय वह बहुत डर गई थी और कुछ नहीं कह सकी, लेकिन हालिया गैंगरेप केस की शिकायत ने उसे आगे आकर अपनी आपबीती सुनाने की हिम्मत दी।

मनोजीत मिश्रा पर अब दो अलग-अलग यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज हो चुके हैं। लेकिन कॉलेज के भीतर उसका डर और हिंसक इतिहास काफी पुराना है। 2013 में आपराधिक गतिविधियों के आरोप में कॉलेज से निकाला गया था, लेकिन उसने 2017 में दोबारा दाखिला लिया। इसके बाद भी वह कॉलेज में हिंसा और हंगामे के लिए जाना जाता रहा — रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने कॉलेज की संपत्ति को नुकसान भी पहुँचाया।

2022 में पढ़ाई पूरी करने के बाद भी मिश्रा कॉलेज कैंपस में दबदबा बनाए रखता था। कई छात्र और छात्राओं ने उस पर डराने, धमकाने और वसूली जैसे आरोप लगाए हैं। अप्रैल 2024 में भी वह एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था, और 2023 में एक छात्र की हत्या की कोशिश करने का भी आरोप है।

टीएमसीपी नेता की दबंगई और कॉलेज में पकड़

मनोजीत मिश्रा साउथ कोलकाता टीएमसीपी का आयोजन सचिव है। कॉलेज से पास होने के बावजूद उसका प्रभाव वहां बना हुआ है। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि वह कॉलेज को अपना निजी अड्डा समझता है, जहाँ वह जब चाहे घुसता है, धमकाता है और अपनी राजनीतिक ताकत का दुरुपयोग करता है। अब दो अलग-अलग छात्राओं की ओर से दर्ज शिकायतों के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस मिश्रा से पूछताछ कर रही है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:

बाइक बोट स्कीम घोटाला : 2800 करोड़ की ठगी में संजय भाटी सहित तीन गिरफ्तार!

उत्तराखंड: कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख! 

इथियोपिया में मई में मलेरिया के 5 लाख से अधिक मामले : डब्ल्यूएचओ!

कोविड वैक्सीन और अचानक मौत में कोई संबंध नहीं : आईसीएमआर-एम्स अध्ययन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें