28.6 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामानाबालिग की हत्या में मौलवी गिरफ्तार, साढ़े चार साल बाद उठा राज...

नाबालिग की हत्या में मौलवी गिरफ्तार, साढ़े चार साल बाद उठा राज से पर्दा

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फॉरेंसिक टीम की मदद से अवशेषों को बरामद कर लिया है।

Google News Follow

ठाणे के भिवंडी इलाके में साढ़े चार साल पुरानी एक गुमशुदगी के मामले पर्दा उठ चूका है। पुलिस ने नाबालिग की हत्या के आरोप में मौलवी गुलाम रब्बानी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में न केवल अपना जुर्म कबूला, बल्कि शव को ठिकाने लगाने की खौफनाक कहानी भी उजागर की है।

17 वर्षीय शोएब शेख नेहरू नगर इलाके से 20 नवंबर 2020 को अचानक लापता हो गया था। परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया, जो बाद में अपहरण के केस में तब्दील हो गया। लेकिन लंबे समय तक कोई सुराग न मिलने के कारण यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

2023 में पुलिस को एक स्थानीय सूचना मिली थी, जिससे गुलाम रब्बानी पर शक गहराया। हालांकि हिरासत में लिए जाने के बाद वह पूछताछ के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने एक साल से अधिक समय तक उसे ट्रैक किया और आखिरकार हाल ही में उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

पूछताछ के दौरान रब्बानी ने बताया कि उसने शोएब की हत्या कर शव को टुकड़ों में बांटा। कुछ हिस्सों को सड़क किनारे फेंक दिया, जबकि सिर और अन्य अवशेष अपनी दुकान में ही दफना दिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फॉरेंसिक टीम की मदद से अवशेषों को बरामद कर लिया है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमर सिंह जाधव ने जानकारी दी, “आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या स्वीकार की और शव को छुपाने के तरीके बताए। आगे की जांच जारी है।”

यह भी पढ़ें:

भारत में रहने वाले 140 करोड़ लोग ह‍िंदू हैं – मनमोहन सामल !

18 अप्रैल 2025 का राशिफल: जाने आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है!

सुबह-सुबह पिएं मेथी का पानी: सेहत के लिए चमत्कारी नुस्खा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें