31 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमक्राईमनामामुंबई में गुमशुदगी के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी, 36 दिनों में 82...

मुंबई में गुमशुदगी के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी, 36 दिनों में 82 लोग गायब

60 महिलाएं शामिल

Google News Follow

Related

मुंबई में लापता व्यक्तियों के मामलों ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया है। 1 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच सिर्फ 36 दिनों में 82 लोग लापता हुए, जिनमें 60 महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं। यह आंकड़ा शहर के लिए गंभीर चिंता का विषय है, जिसे देश की सबसे सुरक्षित शहरी जगहों में से एक माना जाता है। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार कुरार विलेज, वाकोला, पवई, मालवनी और साकीनाका जैसे इलाकों में सबसे ज्यादा मामले सामने आए। वहीं मेट्रो मुंबई लाइव ने महाराष्ट्र पुलिस के हवाले से बताया कि जून से दिसंबर के बीच 134 बच्चे मुंबई में लापता हुए है।

नवंबर–दिसंबर के बीच दर्ज 82 मामलों में 18 साल के युवाओं की संख्या सबसे अधिक रही 41 लड़कियां, 13 लड़के।और भी चिंताजनक तथ्य यह कि सूची में 5 साल तक की बच्चियां भी शामिल हैं। लड़कों में 11 वर्ष की उम्र में सबसे ज्यादा लापता होने के मामले दर्ज किए गए।

पुलिस का कहना है कि यह आंकड़ा वास्तविक स्थिति को पूरी तरह नहीं दर्शाता, क्योंकि कई परिवार सामाजिक कलंक, डर और संवेदनशीलता के कारण शिकायत दर्ज नहीं कराते। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, “CCTV फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस और ग्राउंड लेवल पर पूछताछ से पहले कुछ दिनों में ही बड़ी संख्या में लापता बच्चों का पता लगा लिया जाता है।” उन्होंने कहा कि नाबालिगों के मामलों में खोज अभियान और तेज़ कर दिया जाता है।

इस बीच एक दुखद घटना ने मुंबई महानगर क्षेत्र को हिला दिया। 8 दिसंबर को नालासोपारा के ताकी पाड़ा इलाके में एक इमारत की पानी की टंकी से 8 वर्षीय मेहताज मुस्तफा शेख का शव बरामद किया गया। मेहताज 3 दिसंबर से लापता था। पुलिस के अनुसार वह दोपहर करीब 1 बजे बिना बताए घर से बाहर निकल गया था। बच्चे के गायब होने के बाद परिवार और स्थानीय लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

लापता लोगों की बढ़ती सूची ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मामलों के बढ़ने से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर ध्यान देने की जरूरत है। पुलिस ने कहा है कि खोज अभियान तेज किया गया है और हर मामले में तकनीकी साधनों का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। मुंबई पुलिस अब इस बढ़ती प्रवृत्ति की जांच कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई पैटर्न, गैंग या सोशल फैक्टर जुड़ा हुआ है, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें:

लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA ने बारामुला के डॉ. बिलाल नसीर को किया गिरफ्तार

राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा पर सियासत गरमाई, भाजपा ने कहा ‘विदेश नायक’

इंडिया पोस्ट में बड़े बदलाव की तैयारियां: सेवा में तेजी और डिजिटल फोकस के लिए सरकार का प्लान

मध्य प्रदेश लगभग उग्रवाद-मुक्त: टॉप माओवादी रामधर के सरेंडर से MMC ज़ोन का ढांचा ढहा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,228फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें