29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमक्राईमनामामुंबई: मोहसिन अली ने ‘पैगंबर मोहम्मद के बाल’ से पैसा दोगुना करने...

मुंबई: मोहसिन अली ने ‘पैगंबर मोहम्मद के बाल’ से पैसा दोगुना करने का वादा कर की ठगी।

Google News Follow

मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 31 वर्षीय मोहसिन अली अब्दुल सत्तार कादरी ने खुद को “पैगंबर मोहम्मद का वंशज” बताकर दो महिलाओं से ₹11 लाख की ठगी कर ली। आरोपी ने दावा किया कि उसके पास पैगंबर मोहम्मद के बाल हैं और उनकी मदद से घर की नकदी व गहने दोगुने किए जा सकते हैं। पुलिस ने मोहसिन कादरी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोप में मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता अंसार अहमद अब्दुल गनी, माहिम निवासी और उनके भाई इसरार फारूकी की मुलाकात वर्ष 2022 में दक्षिण मुंबई की एक दर्गाह में मोहसिन कादरी से हुई। वहीं कादरी ने दोनों भाइयों को बताया कि उसके पास पैगंबर मोहम्मद के बाल हैं, और वह अपनी विशेष ‘रूहानी ताकत’ से पैसे और गहने दोगुने कर सकता है।

कुछ दिनों बाद अंसार के बुलावे पर कादरी उनके महिम स्थित घर पहुंचा। वह एक कांच के डिब्बे में कथित “बाल” लेकर आया और घर में कुछ धार्मिक रस्में कीं। इसके बाद उसने डिब्बे को अलमारी में रख दिया और कहा कि जब तक वह न कहे, इसे खोलना नहीं है।

घटना का असली धोखा तब हुआ जब कादरी एक दिन उस घर पहुंचा, जब अंसार और इसरार दोनों बाहर थे। घर पर केवल दोनों भाइयों की पत्नियाँ मौजूद थीं। कादरी ने उन्हें बताया कि अगर वे सारे गहने और नकदी उस कांच के डिब्बे के पास रख दें, तो कुछ ही दिनों में गहने दोगुने हो जाएंगे, नकद रकम बढ़ जाएगी। महिलाओं ने उसकी बात पर भरोसा कर गहने और नकदी डिब्बे के पास रख दिए। कादरी ने उनसे कहा कि उसे अकेले “खास रस्म” करनी है, इसलिए वे घर से बाहर चले जाएं।

जैसे ही महिलाएँ बाहर गईं, कादरी ने अलमारी से करीब ₹11 लाख के गहने निकाले और फरार हो गया। महिलाओं ने जब यह बात अपने पतियों को बताई, तो ठगी का पता चला। अंसार ने जब मोहसिन कादरी से सामना किया, तो उसने स्वीकार किया कि उसने गहने ले लिए क्योंकि वह आर्थिक तंगी में था। पुलिस जांच जारी है और कादरी के अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 

केरल: पुलिस पर बम फेंकने के दोषी CPM कार्यकरताओं को देख कोर्ट के बाहर वामपंथियों में उत्साह

पाकिस्तान के सिंध से भारत में घुसा प्रेमी जोड़ा, कच्छ में गिरफ्तार

राहुल गांधी का शिवकुमार को संदेश: “इंतजार कीजिए, में आपको कॉल करूंगा”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें