28.8 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली ब्लास्ट से चंद हफ्ते पहले आरोपी डॉक्टर ने मांगी थी एडवांस...

दिल्ली ब्लास्ट से चंद हफ्ते पहले आरोपी डॉक्टर ने मांगी थी एडवांस सैलरी, चैट्स ने खोला राज

Google News Follow

दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण कार ब्लास्ट से पहले इसके मुख्य आरोपियों में से एक, डॉ. अदील अहमद राठर, लगातार अपनी सैलरी का एडवांस मांग रहा था। सामने आई व्हाट्सऐप चैट्स से पता चलता है कि सितंबर की शुरुआत में उसने कई बार अकाउंट में पैसे डालने की गुहार लगाई। जांच एजेंसियों को शक है कि यह वही रकम है जिसका इस्तेमाल धमाके की साजिश को आगे बढ़ाने में किया गया।

मार्च 2025 में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग चिकित्सा महाविद्यालय से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित एक अस्पताल में शामिल हुए डॉ. अदील की आय अच्छी-खासी थी, लेकिन गिरफ्तारी से पहले उसने फोन से अपने सभी चैट मिटा दिए थे। इंडिया टीवी के उपलब्ध कराए सितंबर 5 से 9 के बीच के संदेश उसके आर्थिक ‘संघर्ष’ की कहानी बताते हैं।

5 सितंबर को उसने लिखा, “गुड आफ्टरनून सर… मैंने सैलरी क्रेडिट करने का अनुरोध किया था… यह बहुत मदद होगी सर… मुझे पैसों की अत्यधिक जरूरत है।”

उसके बाद उसने दोबारा मैसेज किया,“कृपया इसे मेरे अकाउंट में जमा कर दें सर… वही अकाउंट जो मैंने पहले दिया था।” अगले दिन उसने लिखा, “गुड मॉर्निंग सर, कृपया कर दीजिए… मैं आभारी रहूंगा।” 7 सितंबर को उसकी बेचैनी और बढ़ गई,“जितनी जल्दी हो सके सैलरी चाहिए सर… पैसों की जरूरत है… कृपया, यह बड़ी मदद होगी।”

9 सितंबर को उसने अंतिम संदेश भेजा, “कृपया इसे कल कर दीजिए… मुझे बहुत जरूरत है सर।” जांच अधिकारियों के अनुसार, डॉ. अदील ने दिल्ली ब्लास्ट के लिए जुटाई गई कुल ₹26 लाख रकम में से ₹8 लाख का योगदान दिया था। सहआरोपी और फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से पकड़े गए डॉ. मुमज्ज़िल शकील ने पूछताछ में बताया कि मॉड्यूल में अदील को “treasurer” यानी ‘खजांची’ कहा जाता था।

लाल किले के पास एक व्यस्त सड़क पर IED से लदी हुंडई i20 कार में विस्फोट होने से 14 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। हादसे के कुछ घंटे पहले ही फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा जब्त किया गया था, जिसने बहु-राज्यीय साजिश का पर्दाफाश किया।

गिरफ्तारी के बाद अदील के अनंतनाग मेडिकल कॉलेज में स्थित पुराने लॉकर से AK-56 राइफल और गोला-बारूद बरामद हुए। उसकी जानकारी पर फरीदाबाद के कई ठिकानों में छापे मारकर विस्फोटक और हथियार मिले। नेशनल मेडिकल कमीशन ने अदील सहित मॉड्यूल से जुड़े चारों डॉक्टरों का मेडिकल रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल पहले ही उनके नाम काट चुकी थी। अदील फिलहाल NIA की हिरासत में है और एजेंसी ब्लास्ट नेटवर्क के सभी सदस्यों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के सिंध से भारत में घुसा प्रेमी जोड़ा, कच्छ में गिरफ्तार

राहुल गांधी का शिवकुमार को संदेश: “इंतजार कीजिए, में आपको कॉल करूंगा”

मुंबई: मोहसिन अली ने ‘पैगंबर मोहम्मद के बाल’ से पैसा दोगुना करने का वादा कर की ठगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें