28 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमक्राईमनामाMumbai: नाबालिग लड़की के साथ एक ही रात में 3 जगह पर...

Mumbai: नाबालिग लड़की के साथ एक ही रात में 3 जगह पर 3 बार हुआ Rape

Google News Follow

Related

मुंबई। एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 16 साल की लड़की के साथ एक ही रात में 3 अलग-अलग जगहों पर रेप और गैंगरेप किया गया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 31 मई और 1 जून की है। 16 साल की लड़की के परिवारवाले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मालाड वेस्‍ट थाने में गए थे। ऐसे में पुलिस किडनैपिंग का केस दर्ज करके लड़की की तलाश में जुट गई थी। पुलिस और परिवार के लोग लड़की को खोज ही रहे थे। तभी लड़की अगले दिन घर लौट आई थी।

उसके परिवार ने उससे पूछताछ की तो उसने कुछ नहीं बताया, पर बाद में महिला पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने सारी घटना के बारे में बताया. ये सुनकर सभी लोग चौंक गए। लड़की ने जानकारी दी है कि उसके इंस्‍टाग्राम पर कुछ दोस्‍त थे, उनमें से एक दोस्‍त ने बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। ये सभी दोस्‍त मड इलाके में ए‍क होटल के बाहर मिले थे और उन्‍होंने वहीं कार में बर्थडे केक काटा था। इंस्‍टाग्राम के जरिये मिले दो दोस्‍तों ने लड़की के साथ कार में ही गैंगरेप किया। उन लोगों ने गैंगरेप के बाद लड़की को मलाड में रहने वाले दूसरे दोस्‍त के घर पर छोड़ दिया था। उस दोस्‍त ने भी वहां उसका रेप किया। लड़की वहां से अपने घर नहीं गई। बल्कि एक और दोस्‍त के घर चली गई। वहां फिर उसके साथ रेप हुआ। मालवाणी थाने की अधिकारी ने बताया कि सातों आरोपियों पर दुष्कर्म, आपराधिक धमकी, जबरन वसूली समेत अन्य अपराधों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,254फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें