30.3 C
Mumbai
Sunday, May 10, 2026
होमक्राईमनामाISIS के रिसिन बायोटेरर साजिश में NIA ने दाखिल की चार्जशीट

ISIS के रिसिन बायोटेरर साजिश में NIA ने दाखिल की चार्जशीट

तीनों आरोपियों पर दाखिल किए सार्वजनिक स्थानों पर जहर फैलाने की योजना के आरोप

Google News Follow

Related

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 5 मई को आतंकी साजिश मामले में गुजरात से गिरफ्तार किए तीनों ISIS के आतंकियोंके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी के अनुसार, ये आरोपी ISIS से प्रेरित होकर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जहर देकर बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे थे। इस साजिश में ‘रिसिन’ नामक अत्यंत विषैले पदार्थ का इस्तेमाल किया जाना था, जो अरंडी (castor) के बीज से तैयार किया जाता है।

इस मामले का मुख्य आरोपी हैदराबाद निवासी डॉ. सैयद अहमद मोहिउद्दीन है, जबकि अन्य दो आरोपी आज़ाद और मोहम्मद सोहेल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। NIA ने अहमदाबाद की विशेष अदालत में इन तीनों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत आरोपपत्र दायर किया है।

NIA के प्रेस बयान के मुताबिक, तीनों आरोपी विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर समन्वित तरीके से काम कर रहे थे, जिनका संबंध इस्लामिक स्टेट (ISIS) से बताया गया है। एजेंसी का कहना है कि आरोपी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित युवाओं को भर्ती करने, आतंक फैलाने और प्रतिबंधित हथियारों व बायोटेररिज्म के जरिए हमले की योजना बना रहे थे।

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी डॉ. मोहिउद्दीन को उसके हैंडलर द्वारा दक्षिण एशिया में ISIS का “अमीर” बनाने का लालच दिया गया था। NIA के अनुसार, उसने अपने हैदराबाद स्थित घर को गुप्त प्रयोगशाला में बदल दिया था, जहां अरंडी के बीज से रिसिन तैयार किया जा रहा था। रिसिन को केमिकल वेपन्स कन्वेंशन के तहत शेड्यूल-1 रसायन के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

इस मामले की शुरुआत नवंबर 2025 में हुई थी, जब गुजरात एटीएस ने मोहिउद्दीन को एक टोल प्लाजा पर गिरफ्तार किया था। उसके पास से अवैध हथियार, चार लीटर अरंडी तेल से भरी बोतल और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई थी। इसी जांच के आधार पर अन्य दो आरोपियों को भी उसी दिन गिरफ्तार किया गया था।

NIA के अनुसार, सह-आरोपी आज़ाद और सोहेल इस साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे। वे हैंडलर्स के संपर्क में थे, आतंकी फंडिंग प्राप्त कर रहे थे, रेकी कर रहे थे और हथियारों की व्यवस्था में जुटे थे। सोहेल को इस नेटवर्क में प्रमुख कड़ी बताया गया है, जो भर्ती, फंडिंग और हथियारों की आपूर्ति का समन्वय करता था। वह कथित तौर पर बय’अह (ISIS से वफादारी की शपथ) रिकॉर्ड करने और ISIS के झंडे तैयार करने में भी शामिल था। एजेंसी ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लिंक की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

BJP की जीत पर बांग्लादेशी पार्टी की प्रतिक्रिया, तीस्ता समझौते पर नई उम्मीदें

पुलिस और केंद्रीय बलों पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने की फायरिंग, 5 जवान घायल

सीएम भगवंत मान ने जालंधर और अमृतसर में धमाकों के लिए भाजपा पर लगाया आरोप

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,096फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें