30.3 C
Mumbai
Sunday, May 10, 2026
होमक्राईमनामासीएम भगवंत मान ने जालंधर और अमृतसर में धमाकों के लिए भाजपा...

सीएम भगवंत मान ने जालंधर और अमृतसर में धमाकों के लिए भाजपा पर लगाया आरोप

दो धमाकों पर आम आदमी पार्टी कर रही सियासत

Google News Follow

Related

पंजाब के जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) से जुड़े इलाकों के पास हुए दो धमाकों के बाद राज्य में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं, वहीं इस घटना का आम आदमी पार्टी राजनीति के लिए इस्तेमाल करते दिख रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन धमाकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे आगामी चुनावों से जोड़ना शुरू किया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार (6 मई) को कहा कि “जहां-जहां BJP चुनाव लड़ना चाहती है, वहां इस तरह की घटनाएं होती हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटनाएं 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा हो सकती हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “इन छोटे धमाकों की जांच चल रही है। यह पंजाब चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी है। भाजपा लोगों में हिंसा और डर फैलाकर वोट लेती है। मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि वह ऐसा करना बंद करे। पंजाब के लोग हमेशा शांति चाहते हैं। भाजपा को जहां भी चुनाव लड़ना होता है, वह वहां जाकर लड़ाई करवाती है।”.

बता दें की, पहला धमाका जालंधर में हुआ, जहां BSF मुख्यालय के पास खड़े एक स्कूटर में शाम करीब 8 बजे विस्फोट हो गया। इस धमाके में एक डिलीवरी बॉय के घायल होने की खबर है। विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। इलाके को सील कर दिया गया है।

इस घटना के कुछ घंटों बाद अमृतसर के खासा इलाके में, जो एक आर्मी कैंप के पास स्थित है, रात करीब 10:30 बजे दूसरा धमाका हुआ। इस विस्फोट की आवाज भी काफी दूर तक सुनी गई और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

लगातार दो धमाकों के बाद पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

CCTV फुटेज मिला में धमाके का समय दिखा, जिसमें तुरंत आग की लपटें उठ रही थीं और मलबा सड़क पर बिखरा हुआ था। स्कूटर के पास खड़ा एक आदमी धमाके के तुरंत बाद भागता हुआ दिखा। अधिकारियों को शक है कि बिखरे हुए कुछ टुकड़े स्कूटर के ही हिस्से हो सकते हैं।

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि अभी कोई नतीजा निकालना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, “पहली नज़र में, बात यह है कि यहां खड़े एक स्कूटर में आग लग गई। हम अभी भी ज़मीनी हालात की जांच कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि स्कूटर ड्राइवर और एक दूसरे व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, जबकि घटनाओं का क्रम पता लगाने के लिए इलाके के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।

जालंधर और अमृतसर दोनों जगह के अधिकारियों ने कहा कि वे धमाकों के हालात की जांच कर रहे हैं, फोरेंसिक टीमें जगहों की जांच कर रही हैं और जांच करने वाले मौजूद फुटेज देख रहे हैं और जालंधर घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये धमाके दुर्घटनावश हुए या किसी साजिश का हिस्सा हैं। वहीं, मुख्यमंत्री के आरोपों पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस बीच, राज्य में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, जबकि जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:

कांग्रेस ने DMK को छोड़ा, TVK को दिया समर्थन; DMK ने कहा ‘पीठ में छुरा घोंपने वाली पार्टी’

BJP की जीत पर बांग्लादेशी पार्टी की प्रतिक्रिया, तीस्ता समझौते पर नई उम्मीदें

पुलिस और केंद्रीय बलों पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने की फायरिंग, 5 जवान घायल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,096फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें