जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को अंजाम देने के कारण पाकिस्तान को दुनियाभर से इज्जत दी जा रही है ऐसा दावा प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर ने किया है। जिससे दुनिया के लिए इस बात पर संदेह की कोई जगह नहीं बची है की पाकिस्तान द्वारा पोषित और पुरस्कृत आतंकवाद के चलते पहलगाम में आतंकी हमला किया गया, जिसमें 26 हिंदु पुरषों को निर्दयता के साथ मारा गया था।
हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू मूसा कश्मीरी ने दावा किया है कि पहलगाम हमले कारण पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्थिति को मजबूत हुई है, यह हमला पाकिस्तान की मजबूती के लिए मददगार साबित हुआ है। आतंकी के मुताबिक, इस घटना के बाद पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर अधिक महत्व मिलने लगा।
बता दें की, हमले में 26 हिंदुओ को उनकी धर्म की पुष्टी कर निर्दयता के साथ गोलियों से छन्नी किया गया था। इस घटना ने पुरे देश को झकझोरकर रख दिया था। इस घटना के बाद से भारत ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान के आतंकियों को संरक्षण देने और पोषित करने के सबूत दिखाएं हैं। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों से इनकार करता रहा हो, लेकिन आतंकी कमांडर का यह नए बयान पाकिस्तान की स्वीकृति है।
Big Terror Confession from Pakistan: Pakistani UN designated terror group Lashkar-e-Taiba’s Top Terror Commander Abu Musa Kashmiri says Pakistan’s US-Iran mediation stature today is all because of Pahalgam terror attack in India’s Kashmir in which 26 innocent civilians were… pic.twitter.com/5O3s5DaxJY
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 11, 2026
लश्कर कमांडर अबू मूसा कश्मीरी के अनुसार पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता का अवसर मिला। हालांकि एक कायरतापूर्ण हिंसक घटना को कूटनीतिक लाभ से जोड़कर देखना पाकिस्तानी जिहादी मानसिकता का आम लक्षण है।
दौरान यह सच है की इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम वार्ताएं हुई, लेकीन यह मध्यस्थता न होकर बिचौलियापन था। हालांकि पाकिस्तान दोनों देशों के बीच सफल बिचौलिया भी न बन पाया, इस्लामाबाद वार्ताएं असफल रही। दौरान आतंकियों से प्रकार के खुले बयान पाकिस्तान की नीतियों और उसकी जिहादी मंशा को उजागर करते है, जो विश्वभर की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं।
यह भी पढ़ें:
मुंबई के कल्याण में डंपर और ईको कार की टक्कर, नौ लोगों की मौत
दूध-मलाई प्रेमी आशा भोसले को घर में मिले पहलवान पठान मोटी बिल्ली नाम
बांग्लादेश: नागरिकों ने संसद सुधार अध्यादेशों को रद्द करने पर नाराजगी जताई
पाक-अधिकृत कश्मीर और अफगान सीमा के पास चीन ने बसाया नया जिला
