29.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामापुणे: महिला को बंधक बना कर किया बलात्कार, धर्मांतरण के लिए जबरदस्ती

पुणे: महिला को बंधक बना कर किया बलात्कार, धर्मांतरण के लिए जबरदस्ती

Google News Follow

पुणे के धानोरी से 32 वर्षीय महिला को बंधक बनाकर उसे ख्रिश्चन धर्म में धर्मांतरण के लिए जबरदस्ती करने और बलात्कार करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल होने की बात कही गई है। मामले में महिला समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

महिला ने विमानतल पुलिस चौकी में संतोष रामदास गायकवाड (उम्र ५५,निवासी, विठ्ठल मंदिरा के सामने, धानोरी), सागर मधुकर लांडगे (उम्र ३०,निवासी, गल्ली क्र. ३, माधवनगर, धानोरी), और अन्य एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की। शिकायत के अनुसार आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे के परिचित हैं।

आरोपियों ने महिला को धनोरी क्षेत्र में बुलाया गया। संतोष गायकवाड़ और सागर लांडगे ने आरोपी महिला के धनोरी स्थित उसके घर में पीड़िता को बंदी बनाकर रखा गया। तीनों आरोपियों ने पीड़िता पर क्रिश्चन धर्मांतरण के लिए दबाव डाला। इसके बाद दोनों ने पिस्तौल दिखाकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। दोनों आरोपियों ने महिला के साथ बारी बारी बलात्कार किया।

यह भी पढ़ें:
लाऊडस्पीकर को उतारने की तैयारी रखो

भंडारा जिले में आयुध निर्माण कंपनी में भीषण विस्फोट; पांच लोगों की मौत

अमेरिका में रहने वाले अवैध अप्रवासी भारतीयों को स्वीकारने को तैयार भारत !

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने दुष्कृत्य को फिल्माकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। महिला के साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पीडित महिला के घर में रखी देवताओं की प्रतिमाएं भी तोड़ी।

घटना के बाद आरोपी सागर लांडगे पीड़िता को लोहेगांव इलाके में ले गया, जहां उसे कमरे में बंद कर रखा गया। पीड़िता की शिकायत में कहा गया है कि उसने महिला को धमकाया और बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में आरोपी के खिलाफ बलात्कार और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन धामणे मामले में आगे की जांच कर रहे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें