29.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामापंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश

छह आतंकी गिरफ्तार

Google News Follow

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहे एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। बटाला पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से संबद्ध छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यह नेटवर्क राज्य में दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था और विदेशों में बैठे मास्टरमाइंड्स के निर्देश पर काम कर रहा था।

पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान जतिन कुमार उर्फ रोहन, बरिंदर सिंह उर्फ साजन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ रोहित, सोहित और सुनील कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से 30 बोर की एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, इन आतंकियों ने बटाला स्थित एक शराब की दुकान पर ग्रेनेड हमला करने की योजना बनाई थी। इन्हें पुर्तगाल में रह रहे मनिंदर बिल्ला और बीकेआई के अमेरिका स्थित मास्टरमाइंड मन्नू अगवान से सीधे निर्देश मिल रहे थे। जानकारी के अनुसार, हैप्पी पासियन की अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद मन्नू अगवान ने बीकेआई के ऑपरेशनल कमान को संभाला था।

इस कार्रवाई के दौरान आतंकी जतिन कुमार पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलाई थीं, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में उसे गोली लगी और उसे बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई को राज्य की सुरक्षा के लिए बड़ी सफलता बताया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे राज्य में आतंकी गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस नेटवर्क से जुड़े बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस ने दोहराया है कि वे राज्य में शांति बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं और आतंकवाद को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देंगे।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को लेकर एक बार फिर खतरे की घंटी बज रही है। ऐसे में यह ऑपरेशन राज्य की कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

जस्टीस यशवंत वर्मा की इनहाउस जांच की कोई वैधता नहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ !

इज़राइल के खिलाफ ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा से ठोस कार्रवाई की चेतावनी; नेतन्याहू का पलटवार

उत्तर प्रदेश: एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर!

राहुल बोल रहे पाकिस्तान की भाषा

छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें