29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामापूर्व डीजीपी ससुर से अवैध संबंध...पति की रहस्यमयी मौत, पति के पुराने...

पूर्व डीजीपी ससुर से अवैध संबंध…पति की रहस्यमयी मौत, पति के पुराने वीडिओ ने किया भांडाफोड़!

Google News Follow

यह एक साधारण पारिवारिक त्रासदी लग रही थी। पर कुछ ही दिनों में यह पंजाब की राजनीति और पुलिस तंत्र को हिला देने वाला मामला बन गया। पंचकूला के पॉश मंसा देवी कॉम्प्लेक्स में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफ़ा और पूर्व मंत्री रज़िया सुल्ताना के 33 वर्षीय बेटे अक़ील अख्तर का शव उनके घर से बरामद हुआ। शुरुआत में परिवार ने इसे ड्रग ओवरडोज़ से हुई मौत बताया, लेकिन अब सामने आए वीडियो ने कहानी पूरी तरह बदल दी है।

अक़ील के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो सामने आए, जिनमें उन्होंने अपने ही परिवार पर मानसिक उत्पीड़न, अवैध संबंध और हत्या की साज़िश के गंभीर आरोप लगाए। एक वीडियो में अक़ील कहते हैं,“मैंने अपनी पत्नी और अपने पिता के बीच संबंधों का पता लगाया है। मैं बहुत तनाव में हूँ। मुझे लगता है कि ये लोग मुझे फँसाने या मारने की साज़िश कर रहे हैं।”

उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी और पिता के संबंध उनकी शादी से पहले से थे। “पहले दिन उसने मुझे छुआ तक नहीं। उसने मुझसे नहीं, मेरे पिता से शादी की है,” उन्होंने कहा। अक़ील ने यह भी बताया कि परिवार ने उन्हें “मानसिक रूप से अस्थिर” कहकर रीहैब सेंटर में अवैध रूप से बंद कराया। उन्होंने कहा, “मैं नशे में नहीं था। अगर मैं मानसिक रूप से बीमार था, तो मुझे डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए था, न कि रीहैब में बंद करना चाहिए था।”

अपनी बातों में वह बार-बार मदद की गुहार लगाते दिखे, “कृपया कोई मेरी मदद करे। कोई मुझे बचाए।” वीडियो सामने आने के बाद पंचकूला पुलिस ने पूर्व डीजीपी मुस्तफ़ा, उनकी पत्नी रज़िया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीसीपी श्रृष्टि गुप्ता ने पुष्टि की कि केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) और 61 (आपराधिक साज़िश) के तहत दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसीपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। “जांच निष्पक्ष और खुले मन से की जाएगी ताकि न दोषी बचे, न निर्दोष फँसे,” डीसीपी गुप्ता ने कहा।

अक़ील एक शिक्षित युवक थे और वकालत की तैयारी कर रहे थे। रिपोर्टों के अनुसार, वह स्किज़ोफ्रेनिया से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी, सात साल की बेटी और पाँच साल का बेटा है। मोहम्मद मुस्तफ़ा ने 2021 में पंजाब पुलिस से रिटायरमेंट के बाद कांग्रेस जॉइन की थी, जबकि उनकी पत्नी रज़िया सुल्ताना तीन बार मालेरकोटला से विधायक रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:

भारत ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता कबड्डी वर्ल्ड कप!

‘वर्तमान संपर्क रेखा’ पर युद्धविराम से शुरू होंगे बातचीत के प्रयास; नई शांति पहल पर विचार किया

सीएम नीतीश ने भरी चुनावी हुंकार, 24 अक्टूबर को आएंगे पीएम मोदी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें