28.1 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
होमक्राईमनामामुंबई में महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप,तीन पर एफआईआर, दोनों की ऐसे...

मुंबई में महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप,तीन पर एफआईआर, दोनों की ऐसे हुई मुलाकात

Google News Follow

Related

मुंबई।मुंबई में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार की घटना प्रकाश में आई है। इस संबंध में मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक बयान में, पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी ने महिला असिस्टेंट पुलिस इंसपेक्टर के साथ बलात्कार किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। दोनों की मुलाकात मीडिया के जरिये हुई थी, जिसके बाद आरोपी महिला से मिलने मुंबई आया था। पुलिस ने बताया, “मुख्य आरोपी औरंगाबाद का रहने वाला है। वह एक सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए महिला पुलिसकर्मी के संपर्क में आया और उनके बीच संबंध बन गए। आरोपी पीड़िता से मिलने के लिए मुंबई के पवई इलाके में आया और उससे शादी करने का वादा किया। उसी दौरान उनके बीच संबंध बने और आरोपी ने उन्हें रिकॉर्ड कर लियाऔर बाद में अपने दो दोस्तों के साथ उसे परेशान करना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।” पुलिस के अनुसार महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर 11 जून को मुंबई के मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज की गई थी। पुलिस ने कहा, “जीरो एफआईआर के तहत मामला पवई थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार किसी आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं गई है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,004फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें