28 C
Mumbai
Saturday, February 7, 2026
होमक्राईमनामाहिंदू देवी-देवताओं के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाली गायिका सरोज गिरफ्तार...

हिंदू देवी-देवताओं के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाली गायिका सरोज गिरफ्तार !

Google News Follow

Related

मिर्जापुर में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली गायिका सरोज सरगम को पुलिस ने मंगलवार (23 सितंबर) को गिरफ्तार कर लिया। उनके पति राममिलन बिंद को भी पुलिस ने दबोचा है। साथ ही, दंपति द्वारा कब्जाई गई करीब 15 बीघा वन भूमि को प्रशासन ने मुक्त करा लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सोमें बर्मा ने बताया कि मड़िहान थाने में सरोज सरगम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आपत्तिजनक वीडियो बनाने का काम उसके पति राममिलन बिंद ने किया था।

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को सरोज सरगम ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें देवी दुर्गा के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही मड़िहान थाना पुलिस को न चाहते हुए FIR दर्ज करनी पड़ी, वहीं लोगों के लगातार दबाव के चलते सरोज को गिरफ्तार किया गया ।

एसएसपी सोमें बर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस और साइबर टीमों को जांच में लगाया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सरोज सरगम और उसके पति राममिलन बिंद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, प्रशासन ने उनकी ओर से अतिक्रमण की गई 15 बीघा वन भूमि को भी खाली करा लिया।

यह गिरफ्तारी हिंदू आस्थाओं का अपमान करने वाले तत्वों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती का बड़ा संकेत मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें:

“यूएन द्वारा प्रतिबंधित आतंकियों को पनाह देने वाले अब खुद अपने लोगों पर बम बरसा रहे”

भारत ने पन्नू के खिलाफ कसी सख्ती, एनआईए ने दर्ज किया नया मामला!

Mumbai: आकुर्ली में गैस लिक से लगी आग, 7 झुलसे; छह महिलाऐं गंभीर हालात में

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें