27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमक्राईमनामासीलमपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, परिजनों में आक्रोश,...

सीलमपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, परिजनों में आक्रोश, न्याय की मांग

मृतक के परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग...

Google News Follow

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जे-ब्लॉक में गुरुवार शाम 17 वर्षीय किशोर कुणाल की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक कुणाल राजवीर का बेटा था और उसी इलाके में रहता था। हत्या के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिसके चलते इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

कुणाल की मां और बहन का कहना है कि हत्या के पीछे इलाके में सक्रिय एक आपराधिक गैंग और कुख्यात महिला अपराधी ‘लेडी डॉन’ का हाथ हो सकता है, जो हाल ही में जेल से छूटकर आई है। परिजनों का आरोप है कि यह महिला क्षेत्र में आए दिन लोगों को धमकाती है, घरों पर हमला करती है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

कुणाल की बहन करीना ने आईएएनएस से कहा, “कुणाल भूखा था, दूध लेने निकला था। किसी ने बुलाकर उसे ले जाया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हम इंसाफ चाहते हैं।” स्थानीय लोगों के अनुसार, जे-ब्लॉक और आसपास के इलाकों में पहले भी कई हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। लोग लंबे समय से इलाके में आपराधिक गतिविधियों की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार (17 अप्रैल)शाम करीब 7:38 बजे चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिली थी। कुणाल को तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद क्राइम टीम को मौके पर भेजा गया है और सीलमपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि कई टीमों को आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया है। मृतक के परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की है। इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, और पुलिस की तैनाती जारी है।

यह भी पढ़ें:

प्रदूषण पर साल भर का प्लान तैयार, यमुना भी होगी साफ: सीएम रेखा गुप्ता

तरनतारन: लांडा-सत्ता गिरोह के दो गुर्गे मुठभेड़ में घायल, पिस्तौल बरामद

Maharashtra: नालासोपारा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विभाग की कारवाई, 9 बांग्लादेशी गिरफ्तार !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें