29.3 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमक्राईमनामाश्रीनाथजी में मिला विस्फोटकों का विशाल जखीरा

श्रीनाथजी में मिला विस्फोटकों का विशाल जखीरा

एक बार में होता तो 10 किमी तक मचा सकता था तबाही

Google News Follow

राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब श्रीनाथजी थाना पुलिस ने एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद किए। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह विस्फोटक आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की ओर लाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक और पिकअप में मौजूद अन्य व्यक्तियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वाहन से मिली विस्फोटक सामग्री इतनी अधिक मात्रा में है कि यदि इसमें एक साथ विस्फोट हो जाता, तो लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में भारी तबाही मच सकती थी। अधिकारियों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर विस्फोटक का परिवहन गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत पिकअप वाहन को सुरक्षित तरीके से अलग खड़ा किया और उसमें मौजूद विस्फोटक की गिनती एवं जांच शुरू कर दी। विशेषज्ञों की टीम भी विस्फोटक की प्रकृति, उसकी क्षमता और उसकी संभावित उपयोगिता को समझने के लिए नमूने जुटा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच कई स्तरों पर आगे बढ़ाई जा रही है, विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई?, इसका अंतिम गंतव्य क्या था?, इसे भेजने वाला व्यक्ति या नेटवर्क कौन है?, इतने बड़े पैमाने पर यह सामग्री किस उद्देश्य से ट्रांसपोर्ट की जा रही थी?

इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस वाहन चालक सहित अन्य व्यक्तियों से लगातार पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश में है कि कहीं यह विस्फोटक किसी अवैध खनन गिरोह, आपराधिक समूह या आतंकी नेटवर्क से जुड़ा तो नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि ऐसी भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक का मिलना क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है और इस मामले की जांच अत्यंत गंभीरता से की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

रेणुका चौधरी ने बाहर तो राहुल गांधी ने अंदर किया सदन का अपमान: संबित पात्रा

रोहिंग्याओं के लिए क्या हम कानून को इतनी दूर तक खींचना चाहते हैं—सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल

लाल किले धमाका: आरोपी के फोन में मिले ड्रोन और रॉकेट लॉन्चर के वीडियो

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें