28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमलाइफ़स्टाइलगले की खराश से मुंह के छाले तक, संक्रमण दूर करने में...

गले की खराश से मुंह के छाले तक, संक्रमण दूर करने में कारगर इलायची

खाना खाने के बाद एक इलायची मुंह में रखकर चबाने से पेट में बनने वाली हाइपर एसिडिटी कंट्रोल हो जाती है। खट्टी डकारें, जलन और सीने में भारीपन दूर होता है।

Google News Follow

भारतीय रसोईघर में रखी छोटी सी इलायची को आयुर्वेद औषधीय गुणों का खजाना बताता है। यह सिर्फ स्वाद और खुशबू के लिए नहीं, बल्कि सेहत को भी सही रखता है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय इलायची के गुणों के बारे में जानकारी देता है। रोजाना इलायची खाने से कई समस्याओं में राहत मिलती है। यह आम बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है। इसके सेवन से अपच की समस्या दूर होती है।

एक्सपर्ट बताते हैं कि खाना खाने के बाद एक इलायची मुंह में रखकर चबाने से पेट में बनने वाली हाइपर एसिडिटी कंट्रोल हो जाती है। खट्टी डकारें, जलन और सीने में भारीपन दूर होता है।

अपच के साथ ही यह मुंह से संबंधित समस्या को दूर करने में भी कारगर है। गले में खराश, खांसी या आवाज बैठ गई हो तो भी इलायची कमाल दिखाती है। बस 1-2 इलायची धीरे-धीरे चबाएं और उसका रस गले से नीचे उतरने दें, कुछ ही देर में आराम महसूस होगा। मुंह में छाले हो गए हों तो इलायची को मिश्री के साथ मिलाकर चबाने से छाले जल्दी ठीक होते हैं और दर्द-जलन में तुरंत राहत मिलती है।

यही नहीं यदि हिचकी नहीं रुक रही? तो एक इलायची मुंह में रखकर चबाएं या उसका पाउडर पानी के साथ लें, हिचकी तुरंत बंद हो जाती है। साथ ही इलायची मुंह के बैक्टीरिया और संक्रमण को भी दूर करती है। रोज भोजन के बाद इलायची चबाने से मुंह से दुर्गंध नहीं आती और दांत भी स्वस्थ रहते हैं।

इलायची में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और संक्रमण को कम करते हैं। इसे चाय में डालकर, दूध में उबालकर या सीधे चबाकर लिया जा सकता है। ये छोटी-सी आदत पेट, गला और मुंह की कई परेशानियों को जड़ से दूर रखती है।

यह भी पढ़ें:

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज नया रिकॉर्ड; इन्वेस्टर अकाउंट्स की संख्या 24 करोड़ के पार

रेणुका चौधरी ने बाहर तो राहुल गांधी ने अंदर किया सदन का अपमान: संबित पात्रा

रोहिंग्याओं के लिए क्या हम कानून को इतनी दूर तक खींचना चाहते हैं—सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें