30 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
होमक्राईमनामाअंकित बालियान मर्डर केस के दो शूटर एनकाउंटर में मारे गए

अंकित बालियान मर्डर केस के दो शूटर एनकाउंटर में मारे गए

दो आरोपी अभी भी फरार

Google News Follow

Related

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के दो शूटर सुमित और मोहित को UP पुलिस ने सोमवार सुबह एनकाउंटर में मार गिराया। शामली SP नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शूटर शामली से सोनीपत (हरियाणा) की तरफ बाइक से भाग रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पकड़े जाने के डर से उन्होंने फायरिंग कर दी।

दो आरोपी अभी भी फरार

जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। इसमें बदमाश सुमित (24) और मोहित (22) को गोलियां लगीं। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुमित और मोहित सोनीपत के रहने वाले थे। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था। सुमित पर 1 और मोहित पर 15 केस दर्ज थे। दोनों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सिंगर की हत्या कर दी थी। दो आरोपी सत्यम और आर्यन अभी भी फरार हैं।

26 अगस्त की शाम 32 साल के सिंगर अंकित बालियान शामली के एक जिम से बाहर निकले, तभी हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने 18 राउंड फायरिंग की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस अंकित को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अंकित के पिता बोले- अभी आधा न्याय

अंकित के पिता सतबीर ने दैनिक दिव्य मराठी से कहा, ‘अभी हमें आधा न्याय मिला है। अब हमें उम्मीद है कि हमें पूरा न्याय मिलेगा। न्याय मिलने की उम्मीद पहले भी थी, लेकिन वह धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही थी। दूसरों को भी मार डालो, तभी हमें संतुष्टि मिलेगी। अब हमारा पुलिस और योगी जी पर भरोसा बढ़ गया है। 5-6 दिन हो गए थे, अगर आज कार्रवाई नहीं होती तो भरोसा टूट जाता। आधा न्याय अभी बाकी है।’

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,488फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
330,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें