31.5 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमक्राईमनामागणपति की स्थापना पर मुस्लिम भाजपा नेता को मौलवियों ने दी धमकी

गणपति की स्थापना पर मुस्लिम भाजपा नेता को मौलवियों ने दी धमकी

वे सब मेरे खिलाफ खड़े हैं। वे मुझे मारना चाहते हैं। मुझे धमकियां मिल रही हैं। मैं भयभीत व्यक्ति नहीं हूं। मैं गणेश की मूर्ति को विसर्जित करने जा रही हूं और मेरे पति मेरे साथ हैं।

Google News Follow

Related

भाजपा नेता ​​रूबी खान ने दावा किया है कि घर में गणपति​​ की मूर्ति स्थापित​ करने ​पर मौलवियों द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है|​​ रूबी खान ने उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित अपने घर गणराय को भक्ति​ भाव से पूजा-पाठ कर रही​ है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया था|​ यही नहीं,​ जब राम मंदिर की नींव रखी गई थी तब​ भी​उन्होंने घर में पूजा की थी।

रूबी खान ने बताया कि ​मैंने अपने घर में सात दिनों के लिए भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की है। मनोभाव ​से ​भगवान गणेश की मूर्ति का भी विसर्जन करेंगे। राम मंदिर का शिलान्यास होने के बाद भी मैंने अपने घर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद मेरे खिलाफ फतवा जारी किया गया।

वे सब मेरे खिलाफ खड़े हैं। वे मुझे मारना चाहते हैं। मुझे धमकियां मिल रही हैं। मैं भयभीत व्यक्ति नहीं हूं। मैं गणेश की मूर्ति को विसर्जित करने जा रही हूं और मेरे पति मेरे साथ हैं।
यह भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल का मिड डे मील

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,343फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें