26 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी जन्मदिन पर झारखंड में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान शुरू!

पीएम मोदी जन्मदिन पर झारखंड में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान शुरू!

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों, पंचायत सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहिया दीदियों और मीडिया से इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Google News Follow

Related

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को शुरू हुए देशव्यापी ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान को राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

अभियान की शुरुआत के मौके पर रांची के सदर अस्पताल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है और सशक्त परिवार ही सशक्त भारत का निर्माण करता है।” राज्यपाल ने कहा कि इस अभियान के तहत झारखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से लेकर जिला अस्पतालों तक स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों, पंचायत सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहिया दीदियों और मीडिया से इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभियान झारखंड की आधी आबादी के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के बीच एनीमिया और कुपोषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार मुहिम चलाई जा रही है और बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, खेल और अंतरिक्ष सहित हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार भी आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि स्वस्थ, पोषित और सुरक्षित महिलाएं न केवल मजबूत परिवार की नींव रखेंगी बल्कि राज्य और देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

सोरेन ने कहा कि हमारी आधी को शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप में मजबूती मिलेगी तो समाज, राज्य और देश आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू सहित कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ओडिशा में 75 लाख पौधा रोपण: सीएम माझी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,231फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें