28.3 C
Mumbai
Sunday, July 19, 2026
होमदेश दुनियाहैदराबाद स्कूल विवाद: विरोध के बाद शिक्षक बर्खास्त, जबरन कलमा पढ़ाने का...

हैदराबाद स्कूल विवाद: विरोध के बाद शिक्षक बर्खास्त, जबरन कलमा पढ़ाने का आरोप! 

इस घटना से स्कूल प्रशासन के खिलाफ अभिभावकों, स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद स्कूल प्रशासन ने एक टीचर को निलंबित कर दिया है।

Google News Follow

Related

हैदराबाद के एक स्कूल में कथित रूप से हिंदू छात्र पर ‘कलमा’ और ‘फातिहा’ पढ़ने का दबाव बनाने और होमवर्क देने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस घटना से स्कूल प्रशासन के खिलाफ अभिभावकों, स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद स्कूल प्रशासन ने एक टीचर को निलंबित कर दिया है।

आरोपी टीचर का नाम शेख आयशा परवीन है। स्कूल प्रशासन ने अपने आदेश में कहा, “सक्सेस द स्कूल, सईदबाद ब्रांच में मदर टीचर के तौर पर शेख आयशा परवीन की सेवाएं 16 जुलाई से समाप्त की जा रही हैं। इसके अलावा, शेख आयशा परवीन को सूचित किया जाता है कि भविष्य में सक्सेस ग्रुप के शिक्षण संस्थानों में नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आपको स्थायी रूप से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।”

यह मामला, हैदराबाद के सैदाबाद इलाके में स्थित ‘सक्सेस स्कूल’ सामने आया था। आरोप है कि दूसरी कक्षा के एक छात्र पर ‘कलमा’ और ‘फातिहा’ पढ़ने का दबाव डाला गया। इस घटना का पता चलने पर छात्र के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन से बात की और अपना कड़ा विरोध जताते हुए सवाल उठाया कि पढ़ाई-लिखाई के माहौल में ऐसी हरकत कितनी सही है।

इस घटना से स्थानीय लोग भी आक्रोशित हुए। उन्होंने स्कूल परिसर में विरोध-प्रदर्शन हुआ। अभिभावकों ने इस मामले में शामिल स्कूल स्टाफ के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही, अभिभावकों ने जांच की मांग करते हुए कहा कि कक्षा में धार्मिक गतिविधियों को शामिल न किया जाए और इस कथित घटना के लिए स्कूल को जिम्मेदार ठहराया जाए।

उधर, निर्दलीय विधायक टी. राजा सिंह ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह बेहद शर्मनाक है कि स्कूल प्रशासन ने कथित तौर पर दूसरी कक्षा के एक छात्र पर ‘कलमा’ पढ़ने का दबाव डाला।”

उन्होंने आगे कहा, “तेलंगाना में ऐसा यह पहला मामला नहीं है। पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिन, जब बच्चे के माता-पिता स्कूल गए और स्कूल प्रशासन से सवाल किया कि वे उनके हिंदू बच्चे पर ‘कलमा’ पढ़ने का दबाव कैसे डाल सकते हैं, तो स्कूल अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं था।”

टी. राजा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सैदाबाद इलाका एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के संसदीय क्षेत्र में आता है। इन लोगों ने पूरी प्लानिंग करके रखी है कि छोटे बच्चों से बड़े बच्चों तक सभी का इस्लामीकरण करना है। इन लोगों की सोच ‘भारत में रहकर भारत से गद्दारी’ करने की रही है। इस सोच को ओवैसी मजबूत करने की कोशिश करते हैं।

ओवैसी से सवाल पूछते हुए टी. राजा सिंह ने कहा, “उनके क्षेत्र में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। यहां तक छोटे बच्चों तक को नहीं छोड़ा जा रहा है। इस पर आपका मुंह क्यों बंद है? किसी भी राज्य में मुसलमानों पर कुछ होता है, चाहे वह आतंकी मुसलमान क्यों न हो, तो ओवैसी तुरंत मीडिया पर आते हैं। आज उनके संसदीय क्षेत्र में एक दो साल के हिंदू छात्र को कलमा पढ़ने के लिए स्कूल प्रशासन ने दबाव डाला, तो आज ओवैसी ने क्यों सवाल नहीं उठाया?”

यह भी पढ़ें-

रोहिंग्या शरणार्थियों पर फिर टूटा समुद्री कहर, 500 से ज्यादा लापता

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,030फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें