32 C
Mumbai
Tuesday, October 6, 2026
होमदेश दुनियाभारत इलेक्ट्रॉनिक्स में सीनियर डिप्टी जीएम पदों पर आवेदन का मौका!

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में सीनियर डिप्टी जीएम पदों पर आवेदन का मौका!

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक तय की गई है।

Google News Follow

Related

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, बीईएल को दिल्ली, विशाखापत्तनम, मुंबई और कारवार में स्थायी आधार पर ई-वीआईए ग्रेड में सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर के कुल 6 पदों के लिए रक्षा बलों के ऐसे अधिकारियों की जरूरत है, जो या तो रिटायर हो चुके हैं या अभी सेवा में हैं और जिन्हें तुरंत एब्जॉर्प्शन (स्थायी नियुक्ति) या फिर से नौकरी पर रखा जा सके।

बीईएल की ओर से जारी रिक्तियों में सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (ई-वीआईए ग्रेड) – पूर्व नौसेना, (एनएम-दिल्ली, डब्ल्यूएफएस विशाखापत्तनम, मुंबई और कारवार का 1-1) के 4; सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (ई-वीआईए ग्रेड) – पूर्व सेना, (एनएम-दिल्ली) का 1; और सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (ई-वीआईए ग्रेड) – पूर्व वायु सेना, (एनएम-दिल्ली) का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु जनरल के लिए 52 वर्ष और ओबीसी के लिए 55 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की स्क्रीनिंग के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 90,000 से 2,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,063फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
336,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें