त्योहारी भीड़ को राहत, उधना-जयनगर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी!

इस विशेष ट्रेन के संचालन से गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। ट्रेन विशेष किराये पर संचालित की जाएगी।

त्योहारी भीड़ को राहत, उधना-जयनगर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी!

Relief-for-the-festive-rush-an-unreserved-special-train-will-run-between-Udhna-and-Jaynagar

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने उधना और जयनगर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। ट्रेन विशेष किराये पर संचालित की जाएगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09071 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 10 और 11 नवंबर 2026 को उधना से दोपहर 1 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 8:30 बजे जयनगर पहुंचेगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 09072 जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल 8, 12 और 13 नवंबर 2026 को जयनगर से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रात 2:30 बजे उधना पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन चलथान, बारडोली, व्यारा, नंदुरबार, अमलनेर, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी और इसमें द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच लगाए जाएंगे। यात्री ट्रेन के समय, ठहराव और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

यह विशेष सेवा त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने में मददगार होगी।

यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से की मुलाकात!
अमित शाह ने फूंका मिशन उत्तराखंड का बिगुल, तीसरी बार भाजपा सरकार लक्ष्य!
Exit mobile version