27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियायूपी में गर्मी ने मचाया हाहाकार: पारा बना रहा रिकॉर्ड, लू से...

यूपी में गर्मी ने मचाया हाहाकार: पारा बना रहा रिकॉर्ड, लू से अब तक 166 की मौत!

Google News Follow

उत्तर प्रदेश में गर्मी अब जानलेवा हो चली है। लगातार रिकॉर्ड बनाते पारे और लू-लपट ने नौतपा के छठे दिन गुरुवार को रिकॉर्ड 166 लोगों की जान ले ली।गर्मी हर दिन एक नए रिकार्ड बना रही है। प्रदेश के कई इलाके गुरुवार को भी भीषण लू व गर्मी की चपेट में रहे। प्रदेश में बुलंदशहर 48 डिग्री के साथ सबसे​ गर्म रहा। वहीं वाराणसी 47.8 डिग्री सेल्सियस के साथ तपती दिखाई दे रही है।

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार बुलंदशहर इससे पहले 1978 में गर्म हुआ था, उस दौरान 48.2 डिग्री पारा दर्ज हुआ था। इसी तरह अभी तक के उपलब्ध आंकड़ों को देखें तो वाराणसी मई में इतनी गर्म कभी नहीं रही। वहीं लखनऊ भी इस सीजन में पहली बार लू की चपेट में आया। यहां पर पारा 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में भी रात गर्म रही और पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

गौरतलब है कि दरअसल जून की शुरुआत या फिर मई के अंत में एक समय आता है, जब काफी तेज गर्मी पड़ती है| इस समय काफी तेज लू चलती है और प्रचंड गर्मी पड़ती है| उसी वक्त को नौतपा कहा जाता है| माना जाता है कि नौतपा जब से आरंभ होता है, उस दिन से लेकर आने वाले 9 दिनों तक धरती पर भीषण गर्मी होती है। शास्त्रों के अनुसार, जब ज्येष्ठ मास में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब-तब गर्मी बढ़ती है।

मौसम विभाग के अनुसार सर्वाधिक गर्म रहने के बाद प्रयागराज के रात के पारे ने भी रिकॉर्ड बनाया। न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री रहा। बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में गर्मी और लू से 47 लोगों की मौत हो गई। वाराणसी और आसपास के जिलों में 72 लोगों की जान चली गई। इनमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, हेड कांस्टेबल, तीन रेलकर्मी, होमगार्ड और इंजीनियर भी शामिल हैं।

सर्वाधिक गर्म शहरों का तापमान: बुलंदशहर 48, प्रयागराज 47.7, झांसी 47.4, कानपुर 46.8, उरई 46.4, आगरा 46.0, चुर्क 45.6, हरदोई 45.5, बहराइच 45.4, मुरादाबाद 45.0, बरेली 45.1, हमीरपुर 45.2, बस्ती 45.0 और सुल्तानपुर 45.0 में तापमान रिकॉर्ड किया गया|

भीषण गर्मी और चमड़ी झुलसा देने वाली हवाएं ने लोगों का दूभर कर दिया है| भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत भी बढ़ी हुई है| यही कारण ओवरलोडिंग से हो रही बिजली कटौती और लोकल फॉल्टों से बढ़ रही बिजली किल्लत के कारण लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। कई जिलों में बवाल हुआ। रायबरेली में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। अयोध्या और गोंडा में भी जबरदस्त लोगों द्वारा हंगामा किया गया।

यह भी पढ़ें-

विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान में बैठे पीएम मोदी,​ 45 घंटे​ की रहेगी साधना!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें