29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियारतलाम में 18 लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म, शिवपुराण आये थे सुनने  

रतलाम में 18 लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म, शिवपुराण आये थे सुनने  

Google News Follow

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में लगभग 18 लोगों ने हिन्दू धर्म अपना लिया।ये लोग शिवपुराण सुनने आये थे। इन लोगों दीक्षा देने वाले महाराज ने बताया कि ये लोग शिवपुराण  कथा सुनने आये थे ,इसके बाद इन लोगों में सनातन धर्म के प्रति लगाव जाएगा और धर्म परिवर्तन कर लिया। वहीं, हिन्दू धर्म की दीक्षा लेने वाले लोगों का कहना है कि वे कभी मुस्लिम थे ही नहीं। उन्होंने बताया कि वे घुमक्कड़ प्रजाति के लोग हैं और वे लोग मांग कर अपना जीवन बीता रहे हैं।

इन लोगों का कहना है कि वे कभी मस्जिद नहींगए और न ही उन्हें कलमा-वलमा पढ़ने आता है उसके बारे में उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे कभी भी मुस्लिम धर्म के संस्कारों को नहीं अपनाया। एक महिला ने बताया कि उसके पिताजी और दादा हिन्दू थे। हम बहुत पहले से ही देवी देवताओं को पूजते आ रहे हैं। हम लोग सिर्फ  मुसलमान के नाम पर मांग कर अपना जीवन यापन कर रहे थे।

वहीं, हिन्दू धर्म की दीक्षा देने वाले पुजारी ने कहा कि हम लोग रतलाम के आंबा में  शिव पुराण का संकल्प लिया था। इसी दौरान ये लोग शिव पुराण सुनने आये। उन्होंने कहा शिव पुराण को सुनने बहुत संख्या में लोग आये। लेकिन, इन लोगों  जब अपनी भावनाएं व्यक्त की तो हम लोग उन्हें  हिन्दू धर्म की दीक्षा दी। बता दें कि इससे पहले भी  यहां के मंदसौर के रहने वाले जफ़र शेख ने पिछले दिनों इस्लाम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया। उनका कहना था कि  वे बचपन से ही हिन्दू धर्म को मानते है और शिव बड़े भक्त हैं।

ये भी पढ़ें

राज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र में BJP के 60 विधायकों ने डाले वोट, कांग्रेस के 20 

कानपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से रखी जा रही नजर    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें