29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियानूपुर शर्मा विवाद: दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता तक मुस्लिमों का प्रदर्शन 

नूपुर शर्मा विवाद: दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता तक मुस्लिमों का प्रदर्शन 

Google News Follow

नूपुर शर्मा पर कार्रवाई होने बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दिल्ली , लखनऊ, कोलकाता तक मुस्लिमों ने जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन किया। देश कई शहरों में मुस्लिमों ने विरोध जताया। इस दौरान मुस्लिमों ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर साहब पर दिए गए बयान के बाद देश और विदेश में उनकी टिप्पणी की आलोचना हो रही है। हालांकि बीजेपी ने नूपुर शर्मा को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है जबकि नवीन जिंदल को निष्कासित किया गया है।

दिल्ली के जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान  उन्होंने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मुस्लिमों ने विरोध के बाद पत्थरबाजी की। बंगाल में भी कोलकाता और हावड़ा में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़ने पड़े।

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, लखनऊ देवबंद आदि शहरों में मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया बताया जा रहा है कि देवबंद में कुछ मुस्लिमों को हिरासत में भी लिया गया है। इसी तरह दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज के बाद मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया साथ नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर कार्रवाई की मांग की। जबकि शाही इमाम का कहना है कि उन्हें इस प्रदर्शन की कोई जानकारी नहीं है।

जबकि बंगाल के हावड़ा और कोलकता में  भी मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय राजमार्गों पर  टायर जलाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया जिसे काबू करने के लिए  पुलिस को आंसू गैस की गोलियां दागी।
ये भी पढ़ें 

कानपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से रखी जा रही नजर    

राज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र में BJP के 60 विधायकों ने डाले वोट, कांग्रेस के 20 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें