28.4 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाराजस्थान में OMICRON के 21 नए मामले 

राजस्थान में OMICRON के 21 नए मामले 

Google News Follow
राजस्थान में बीते 24 घंटे में 21 ओमीक्रॉन के मामले सामने आये हैं। पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से शनिवार को नए मामलों की रिपोर्ट आने के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में मिले 21 नए मामलों में 11 जयपुर से, 6 अजमेर से, 3 उदयपुर से साथ की एक और मामला है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को मिलाकर राज्य में कुल ओमीक्रॉन के 43 मामले हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 21 नए मामलों में से पांच ऐसे हैं जो विदेश से लौटे हैं, तीन वे हैं जो यात्रियों के संपर्क में आए हैं।

वहीं, तीन उन लोगों के संपर्क ट्रेसिंग के माध्यम से पाए गए जो पहले ओमीक्रॉन पॉजिटिव पाए गए थे। इस तरह प्रदेश में ओमीक्रॉन मरीजों की कुल संख्या 43 हो गई है जिसमें जयपुर में 28, अजमेर में 7, सीकर में 4, उदयपुर में 3, जबकि एक मरीज महाराष्ट्र से आया हुआ हैं।

बता दें कि राज्य में नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है,लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार बैठक ली थी। जिसमें यह तय किया गया कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की कोई डोज नहीं ली है उनकी सूची बनाई जाए। इसके बाद यह निर्णय लिए गया कि इन लोगों सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया जाए साथ ही उनके सार्वजनिक स्थानों पर आना जाना प्रतिबंधित कर दिया जाए।

ये भी पढ़ें

सीएम योगी ने मुफ्त टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण योजना की शुरुआत की   

गोवा में ममता को झटका, 5 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, लगाया बड़ा आरोप     

देशभर में ओमीक्रॉन के 415 मामले, महाराष्ट्र में 108 पहुंचा आंकड़ा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें