28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामाक्या एक और करीबी महिला के पास है पार्थ चटर्जी का मिनी...

क्या एक और करीबी महिला के पास है पार्थ चटर्जी का मिनी बैंक?    

Google News Follow

पश्चिम बंगाल और ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)  28.90 करोड़ रुपये कैश, 5 किलो से ज्यादा सोना और कई अहम जानकारी देने वाले दस्तावेज बरामद किये गए हैं। नकदी पैसों को गिनने में दस घंटे लगे। इन अधिकारियों ने बताया कि मुखर्जी जिस दूसरे अपार्टमेंट भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है वे शौचालय में रखे गए थे।

बता दें कि पिछले दिनों ईडी के अधिकारियों को अर्पिता मुखर्जी के घर से 21 करोड़ रुपये कैश बरामद किया था। जहां पांच सौ और 2000 रूपये के नोटों का अम्बार लगा हुआ था। इतना ही नहीं यहां से बीस मोबाइल भी बरामद किया गया था। इन मोबाइल को देखकर खुद अधिकारी भी चौंक गए थे कि आखिर इतने मोबाइल का क्या उपयोग किया जा रहा था। गौरतलब है कि जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के आवास पर छापा मारा था। इस मामले में सीबीआई भी  जांच कर रही है, जबकि ईडी धन शोधन  से जुड़े के मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पहली छापेमारी में ईडी को 21.90 करोड़ रुपये नकद, 56 लाख की विदेशी मुद्रा और 76 लाख रुपये का सोना बरामद किया गया था। इस तरह कुल 23.22 करोड़ रुपये की जब्ती की गई थी।

वहीं, बुधवार को शाम को हुई छापेमारी में जांच एजेंसियों ने 18 घंटे कार्रवाई करती रही। जबकि बरामद  कैश और अन्य सामानों को गुरूवार सुबह 10 ट्रक भरकर जांच अधिकारी ले गए। अर्पिता मुखर्जी ने जांच अधिकारियों को बताया कि पार्थ चटर्जी  ने उनके और एक अन्य महिला के घर को मिनी बैंक के तौर पर उपयोग कर रहा था। बताया जा रहा है कि यह दूसरी महिला भी चटर्जी की करीबी है। इतना ही नहीं अर्पिता मुखर्जी ने यह भी बताया कि ये सभी पैसे तबादलों और कॉलेजों को मान्यता दिलाने पर मिले हैं।
ये भी पढ़ें

आनंद महिंद्रा का ट्वीट फिर चर्चा में, ‘स्टार्टअप हीरो’ से कराई मुलाकात  

सोनिया गांधी के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता ट्रैक पर उतरे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें