29.6 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमक्राईमनामाअर्पिता मुखर्जी के घर से अब तक मिले 50 करोड़​ !​

अर्पिता मुखर्जी के घर से अब तक मिले 50 करोड़​ !​

शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में बुधवार 27 जुलाई को ईडी ने कोलकाता में तीन जगहों पर छापेमारी की​|​​ ईडी ने दक्षिण कोलकाता के राजडांगा और बेलघरिया में छापेमारी की​, जिसके तहत अर्पिता मुखर्जी के ​​दूसरे घर ​से​ ​28 करोड़ 90 लाख नकद और 5 किलो सोना मिला है।

Google News Follow

शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर ईडी ने एक बार फिर कोलकाता में तीन ठिकानों पर छापेमारी की है​|​​ इस बीच ​प्रवर्तन​ निदेशालय​ ने अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया और दूसरे घर से कुल करीब ​50​ करोड़ के आसपास नगदी व आभूषण बरामद किया है​|​​ ईडी की टीम को इस पैसे का हिसाब लगाने में करीब दस घंटे का समय लगा​| 

​शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में बुधवार 27 जुलाई को ईडी ने कोलकाता में तीन जगहों पर छापेमारी की​|​​ ईडी ने दक्षिण कोलकाता के राजडांगा और बेलघरिया में छापेमारी की​, जिसके तहत अर्पिता मुखर्जी के ​​दूसरे घर ​से​ ​28 करोड़ 90 लाख नकद और 5 किलो सोना मिला है। मुखर्जी ने यह रकम घर के शौचालय में छिपा दी थी। अर्पिता मुखर्जी ने ईडी की जांच के दौरान इस संपत्ति का खुलासा किया था।

​ईडी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था​|​​ अर्पिता मुखर्जी पार्थ चटर्जी की करीबी हैं। पांच दिन पहले ईडी ने अर्पिता के घर से 20 करोड़ रुपये नकद, मोबाइल फोन और सोना ​सहित​​ विदेशी मुद्रा जब्त की थी|​ वहीं अर्पिता को ईडी ने गिरफ्तार किया था​|​ अर्पिता मुखर्जी के घर से अब तक 50 करोड़ मिल चुके हैं।

बुधवार को ईडी को नकदी गिनने के लिए तीन नोट गिनने की मशीनें लानी पड़ीं​|​​ ईडी की टीम को नकदी गिनने में करीब दस घंटे का समय लगा। साथ ही मुखर्जी के दूसरे घर से कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं​|​​ इस बीच ईडी की इस कार्रवाई के बाद विपक्षी दल पार्थ चटर्जी को टीएमसी कैबिनेट से हटाने की मांग कर रहे हैं​|

यह भी पढ़ें-

अब घरों में लगेंगे प्रीपेड बिजली मीटर, मोबाइल की तरह कर सकेंगे रिचार्ज  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें