35 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमदेश दुनियाउनकी जगह कोई नहीं ले सकता, आशा भोसले निधन पर कंटेस्टेंट्स भावुक

उनकी जगह कोई नहीं ले सकता, आशा भोसले निधन पर कंटेस्टेंट्स भावुक

आशा ताई जैसी गायिका दूसरी नहीं हो सकती। एक सिंगर होने के नाते मैं इस दुख को और गहराई से महसूस कर रही हूं।

Google News Follow

Related

भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के चलते पूरे देश में शोक है। उनकी आवाज ने दशकों तक हर उम्र के श्रोताओं को अपने सुरों से बांधे रखा। फिल्म सितारें, फैंस और रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 16’ के कंटेस्टेंट्स भी खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए। आईएएनएस संग बातचीत में उन्होंने बताया कि आशा ताई उनके लिए सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि एक प्रेरणा थीं।

आईएएनएस से बात करते हुए शो की कंटेस्टेंट अंशिका चौकर ने कहा, ”यह नुकसान मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर बहुत बड़ा है। आशा ताई जैसी गायिका दूसरी नहीं हो सकती। एक सिंगर होने के नाते मैं इस दुख को और गहराई से महसूस कर रही हूं। भले ही आने वाले समय में कई लोग उनकी तरह गाने की कोशिश करें, लेकिन उनकी पहचान और उनका अंदाज हमेशा अलग ही रहेगा, जिसे दोहराया नहीं जा सकता।”

वहीं, अंकिता प्रधान ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ”आशा जी के जाने का दुख शब्दों में बयान करना आसान नहीं है। जब मैं अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं, तो मुझे ऐसा लगा जैसे आशा जी अभी भी वहीं मौजूद हैं, बस गहरी नींद में हों।

उनकी आवाज और उनके गानों का चुलबुलापन, वह खास अंदाज, आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। उनके जैसा सिंगिंग स्टाइल किसी और सिंगर में देख पाना मुश्किल है, क्योंकि वह अपने आप में एक अलग पहचान थीं।”

अभिषेक कुमार ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ”यह दिन हिंदी सिनेमा और संगीत जगत के लिए किसी काले दिन से कम नहीं है। हम सभी उनकी आवाज सुनते हुए बड़े हुए हैं और उनके गानों से ही संगीत की समझ विकसित हुई है। आशा जी ने सिर्फ गाने नहीं गाए, बल्कि उन्होंने कई पीढ़ियों को संगीत की असली भावना सिखाई। उनके जाने से जो खालीपन आया है, उसे भर पाना बेहद मुश्किल होगा।”

गौरतलब है कि आशा भोसले का रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं और लंबे समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

करियर और मातृत्व साथ-साथ, एक्ट्रेस लिसा रे ने बताया कैसे निभाएं दोनों जिम्मेदारियां

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,198फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें