27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियावहीदा रहमान दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित, हुई भावुक कही ये बात ...

वहीदा रहमान दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित, हुई भावुक कही ये बात   

69 वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में प्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा  

Google News Follow
69 वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में प्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को मंगलवार को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया गया। जब वहीदा रहमान को यह पुरस्कार दिया गया वे भावुक हो गई। इस दौरान हॉल में मौजूद लोगों ने खड़े होकर उनका सम्मान किया। इस दौरान, हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

पुरस्कार मिलने के बाद वहीदा रहमान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और जूरी सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ” मुझे बहुत सम्मानित महसूस हो रहा है। लेकन आज मै जिस मुकाम पर खड़ी हूं, यह मेरी फिल्म इंडस्ट्री की वजह से है। उन्होंने कहा कि भाग्य से मुझे अच्छे डायरेक्टर्स, डायलॉग राइटर, टेक्नीशियन, फिल्म मेकर्स  आदि मिले। उन्होंने मुझे बहुत प्यार  और इज्जत दिया। उन्होंने कहा कि कोई अकेला आदमी फिल्म नहीं बना सकता है।  बहुत सारे लोगों की जरुरत होती है। हेयर ड्रेसर , कॉस्टयूम  डिजाइनर, और मेकअप कलाकार का भी बहुत बड़ा योगदान होता है।इसलिए मै इस पुरस्कार को फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों को शेयर करना चाहती हूं। क्योंकि उन्होंने मुझे शुरू से ही बहुत प्यार और सम्मान दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने कहा कि उन्होंने अपनी कला और व्यक्तित्व से फिल्म जगत में शिखर पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपना नाम बदलने से इंकार कर दिया जबकि उस समय लोग अपना नाम बदलकर काम करने का चलन था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वहीदा रहमान ऐसे कई फिल्में की जिसमें महिलाओं से जुड़े बंधनों कोतोड़ती है।
ये भी पढ़ें 

 

महादेव ऐप मामला: सौरभ और दाउद से जुड़े तार, कई एक्टर भी रडार पर       

दिल्ली शराब घोटाला: अगर AAP को बनाया आरोपी तो पार्टी का क्या होगा? 

सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकों की शादी को मान्यता देने से किया इंकार,कही ये बात  

भाजपा​ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी​.​नड्डा ​ने की कांग्रेस ​की​ आलोचना​!

टॉप-3 भारतीय कृषि शेयरों में निवेश  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें