27 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियाचांदी और कॉपर में गिरावट से मेटल शेयरों की फीकी पड़ी चाल,...

चांदी और कॉपर में गिरावट से मेटल शेयरों की फीकी पड़ी चाल, स्टॉक्स 6.35 प्रतिशत तक लुढ़के!

हिंदुस्तान जिंक के शेयर 6.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 590 रुपए पर बंद हुए। यह देश में चांदी का उत्पादन करने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है।  

Google News Follow

Related

चांदी और कॉपर जैसी धातुओं में गिरावट का असर गुरुवार को मेटल शेयरों पर देखने को मिला। हिंदुस्तान जिंक, हिंदुस्तान कॉपर, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी, एनएमडीसी और हिंडाल्को जैसे शेयरों में 6.35 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई।

हिंदुस्तान जिंक के शेयर 6.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 590 रुपए पर बंद हुए। यह देश में चांदी का उत्पादन करने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है।

हिंदुस्तान कॉपर के शेयर 5.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 521.50 रुपए, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी के शेयर 5.57 प्रतिशत और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर 3.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

देश में खनिज उत्पादन करने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक एनएमडीसी के शेयर 5.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.45 रुपए पर बंद हुए।

बड़े मेटल स्टॉक्स में कमजोरी से निफ्टी मेटल इंडेक्स 3.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ और यह सत्र में सबसे अधिक गिरने वाला सूचकांक था। मेटल के शेयर में गिरावट की वजह धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट होना है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना में आधा प्रतिशत से अधिक, चांदी में तीन प्रतिशत से अधिक और कॉपर में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

धातुओं की कीमत में गिरावट की वजह वैश्विक कमोडिटी इंडेक्स में रिबैलैंसिंग को माना जा रहा है, जिससे मेटल बाजार में बड़े निवेशक बिकवाली कर रहे हैं।

भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सत्र में बड़ी बिकवाली के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 780.18 अंक या 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84, 180.96 और निफ्टी 263.90 अंक या 1.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,876.85 पर था।

मेटल के अलावा निफ्टी एनर्जी 2.89 प्रतिशत, निफ्टी ऑयलएंडगैस 2.84 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 2.48 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 2.40 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 2.08 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 1.99 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 1.71 और निफ्टी फार्मा 1.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने एआई स्टार्टअप्स संग चर्चा, इनोवेशन क्षमता पर जोर !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,161फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें