26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाआदर्श गौरव तेलुगू फिल्म में करेंगे डेब्यू, साइको-हॉरर में आएंगे नजर!

आदर्श गौरव तेलुगू फिल्म में करेंगे डेब्यू, साइको-हॉरर में आएंगे नजर!

आदर्श गौरव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान 'द व्हाइट टाइगर' में बलराम हलवाई की भूमिका निभाने से मिली| 

Google News Follow

बॉलीवुड अभिनेता आदर्श गौरव जल्द ही अपनी पहली तेलुगू फिल्म में नजर आने वाले हैं। वह एक मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म में अभिनय करेंगे। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री ने अब तक कई शानदार फिल्में दी हैं।

आदर्श ने कहा, “मुझे हमेशा से विश्वास रहा है कि बेहतरीन कहानियां भाषा की सीमाओं से परे होती हैं। एक अभिनेता के रूप में मेरा सबसे बड़ा रोमांच विभिन्न इंडस्ट्री में जाकर नई कहानियों को तलाशना है। दक्षिण भारतीय सिनेमा ने हमेशा दर्शकों को बेहतरीन और दमदार कहानियां दी हैं, और मैं इसका हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”

अभिनेता ने आगे बताया कि उन्होंने अब तक मनोवैज्ञानिक हॉरर शैली में काम नहीं किया है और यह प्रोजेक्ट उनके पिछले अनुभवों से पूरी तरह अलग है। “इसकी कहानी बहुत दिलचस्प है, जिसने मुझे इस पर काम करने के लिए प्रेरित किया। एक शानदार टीम के साथ काम करना और जाह्नवी के प्रोडक्शन के साथ अपना तेलुगू डेब्यू करना मेरे लिए खास अनुभव होगा। मैं दर्शकों को यह दिखाने के लिए उत्साहित हूं कि हमने उनके लिए क्या तैयार किया है।”

इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्माण प्रसिद्ध निर्माता डीवीवी दानय्या की बेटी जाह्नवी कर रही हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी बाबा शशांक संभाल रहे हैं। फिल्म 2025 में रिलीज होगी।

आदर्श गौरव ने 2010 में शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म ‘माई नेम इज खान’ से अभिनय की शुरुआत की थी। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान ‘द व्हाइट टाइगर’ में बलराम हलवाई की भूमिका निभाने से मिली, जिसके लिए उन्हें बाफ्टा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकन भी मिला।

इसके अलावा, वह ‘हॉस्टल डेज’, ‘गन्स एंड गुलाब्स’ और ‘खो गए हम कहां’ जैसी वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी हालिया रिलीज ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ है, जिसका निर्देशन रीमा कागती ने किया है और कहानी वरुण ग्रोवर ने लिखी है। इस फिल्म में आदर्श के साथ विनीत कुमार सिंह, शशांक अरोड़ा और अनुज सिंह दुहान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें-

सपा विधायक अबू आजमी पर ठाणे में एफआईआर दर्ज, औरंगजेब की तारीफों के बांध रहे थे पुल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें