25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियासपा विधायक अबू आजमी पर ठाणे में एफआईआर दर्ज, औरंगजेब की तारीफों...

सपा विधायक अबू आजमी पर ठाणे में एफआईआर दर्ज, औरंगजेब की तारीफों के बांध रहे थे पुल!

Google News Follow

समाजवादी पार्टी से मानखुर्द-शिवाजी नगर के विधायक अबू आजमी द्वारा मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कारवाई शुरू हो चुकी है। ठाणे के वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के की शिकायत पर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी के खिलाफ वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 299, 302, 356(1) और 356(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। इससे पहले, मुंबई में शिवसेना प्रवक्ता किरण पावसकर ने भी अबू आजमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

दरअसल, सोमवार को अबू आजमी ने मुगल शासक औरंगजेब को न्यायप्रिय बताते हुए कहा था कि उनके शासनकाल में भारत “सोने की चिड़िया” था। उन्होंने औरंगजेब को क्रूर शासक मानने से इनकार करते हुए कहा कि उनके शासन में धर्म के आधार पर कोई संघर्ष नहीं था और उन्होंने कई हिंदू मंदिरों का निर्माण भी कराया था। आजमी ने यह भी आरोप लगाया कि इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

उनके इस बयान पर महाराष्ट्र की राजनीति में विवाद गहरा गया है। महायुति सरकार ने आजमी की टिप्पणी की निंदा की है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें:

महराष्ट्र: राम कदम ने की सपा नेता आजमी पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग!

सुधांशु त्रिवेदी: खुद को ‘मुगल-ए-आजम’ साबित करने में लगे दल वास्तव में ‘पागल-ए-आजम’!

यूक्रेन का दाना-पानी बंद, डोनाल्ड ने सैन्य सहायता पर लगाई रोक!

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि अबू आजमी के खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है, क्योंकि औरंगजेब ने हिंदू आस्था और मंदिरों को नुकसान पहुंचाया था। उन्होंने आजमी से इतिहास को सही तरीके से पढ़ने की सलाह दी।

यह भी देखें:

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें