25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियासुधांशु त्रिवेदी: खुद को 'मुगल-ए-आजम' साबित करने में लगे दल वास्तव में...

सुधांशु त्रिवेदी: खुद को ‘मुगल-ए-आजम’ साबित करने में लगे दल वास्तव में ‘पागल-ए-आजम’!

Google News Follow

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, “तथाकथित धर्मनिरपेक्ष पार्टियां मुगलों की प्रशंसा करने की होड़ में लगी हुई हैं और खुद को सबसे बड़ा ‘मुगल-ए-आजम’ साबित करने की कोशिश कर रही हैं। वास्तव में, ये दल ‘पागल-ए-आजम’ बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं।”

त्रिवेदी ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि औरंगजेब बाबर के वंश से जुड़ा था, जिसकी मां मंगोल और पिता उज्बेक थे। ऐसे में उसका भारत से क्या संबंध है? उन्होंने विपक्षी दलों पर औरंगजेब का महिमामंडन कर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने अपने ही पिता को मृत्युशय्या पर पानी तक ठीक से नहीं दिया था, फिर भी इंडी अलायंस के नेता उसकी प्रशंसा कर रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति के खिलाफ और शर्मनाक है। उन्होंने आगे कहा कि औरंगजेब की क्रूरता इतिहास में दर्ज है—छत्रपति शिवाजी महाराज पर किए गए षड्यंत्र, संभाजी महाराज की हत्या, और सिख गुरुओं के बलिदान से पूरा देश परिचित है। इसके बावजूद विपक्षी दल उसका महिमामंडन कर रहे हैं, जो निंदनीय है।

यह भी पढ़ें:

सियोल: दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ विवाद: तीन और सैन्य कमांडर निलंबित!

उत्तरप्रदेश विधानसभा में किस विधायक ने थूका पान मसाला की अध्यक्ष हो गए नाराज?

रणवीर इलाहाबादिया होंगे असम पुलिस के सामने हाज़िर!

इसके अलावा, त्रिवेदी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद वहां कोई विकास कार्य नहीं हुआ है और जनता से किए गए वादे अधूरे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में जिस तरह नियमों को ताक पर रखकर शीश महल बनवाया गया, उसी तरह कर्नाटक सरकार भी मुख्यमंत्री के लिए नया आवास बिना किसी टेंडर या औपचारिक प्रक्रिया के बनवा रही है।

यह भी देखें:

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें