24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाआकिब नबी की टीम इंडिया में एंट्री, घरेलू क्रिकेट का चमका सितारा!

आकिब नबी की टीम इंडिया में एंट्री, घरेलू क्रिकेट का चमका सितारा!

4 नवंबर 1996 को बारामूला के शीरी में स्थित एक सरकारी स्कूल टीचर के घर में जन्मे आकिब नबी बचपन में फुटबॉलर बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें तेज गेंदबाजी का भी काफी शौक था।

Google News Follow

आकिब नबी भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्हें इंजरी से रिकवरी कर रहे जसप्रीत बुमराह के स्थान पर शामिल किया गया है। आकिब नबी से पहले परवेज रसूल और उमरान मलिक जम्मू-कश्मीर के ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने भारतीय सीनियर टीम की तरफ से ‘लिमिटेड-ओवर्स फॉर्मेट’ खेला है।

4 नवंबर 1996 को बारामूला के शीरी में स्थित एक सरकारी स्कूल टीचर के घर में जन्मे आकिब नबी बचपन में फुटबॉलर बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें तेज गेंदबाजी का भी काफी शौक था। आकिब के घर से 50 किलोमीटर दूर श्रीनगर में एक मैदान था, जहां वह गेंदबाजी की प्रैक्टिस करने लगे।

बेहतरीन लाइन और लेंथ के साथ दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराने की काबिलियत रखने वाले आकिब जल्द ही जम्मू-कश्मीर के प्रमुख तेज गेंदबाज बन गए, जिन्हें ‘बारामूला एक्सप्रेस’ के नाम से पहचान मिली। हालांकि, करियर की शुरुआत में नबी ‘रेड-बॉल’ क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने ‘व्हाइट-बॉल’ में भी अपनी स्किल्स को निखारा।

नबी ने रणजी ट्रॉफी के दो शानदार सीजन (2024-25 और 2025-26) में कुल 104 विकेट लेकर अपनी शानदार छाप छोड़ी थी। वह रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज रहे, जिन्होंने 17 पारियों में 12.65 की औसत से 60 विकेट हासिल किए। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर जम्मू-कश्मीर ने अपना पहला ऐतिहासिक रणजी खिताब जीता था। इस सीजन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।

साल 2025 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान 7 मुकाबलों में 15 विकेट हासिल करने वाले नबी को आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा। अपने पहले आईपीएल सीजन में नबी ने 5 मैच खेले, जिसमें कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में जगह देने की मांग लंबे समय से उठ रही है। आकिब हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई ‘भारत ए’ टीम का हिस्सा भी रहे थे, जहां उन्होंने दो मुकाबलों में 6 विकेट चटकाए।

43 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 18.63 की औसत के साथ 162 विकेट झटक चुके नबी ने 36 लिस्ट-ए मुकाबलों में 56 विकेट अपने नाम किए हैं। वह 39 टी20 मुकाबलों में 43 सफलताएं हासिल कर चुके हैं।

125 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले इस दाएं हाथ के गेंदबाज के पास श्रीलंका के दौरे पर इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी काबिलियत को साबित करने का यह सुनहरा मौका होगा।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें