28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाअभिषेक मलिक ने साझा किए फिटनेस टिप्स, बताया व्यस्त दिनचर्या में सेहत...

अभिषेक मलिक ने साझा किए फिटनेस टिप्स, बताया व्यस्त दिनचर्या में सेहत का राज!

लंबे और अनिश्चित शूटिंग घंटों के बावजूद वह छोटी-छोटी आदतों को फॉलो कर अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं।

Google News Follow

टीवी अभिनेता अभिषेक मलिक शो ‘जमाई नं. 1’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने फिट रहने के आसान तरीके शेयर किए। बताया कि लंबे और अनिश्चित शूटिंग घंटों के बावजूद वह छोटी-छोटी आदतों को फॉलो कर अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं।

अभिषेक ने बताया, “फिटनेस मुझे संतुलित रखती है, खासकर लंबे शूटिंग दिनों में। मेरे पास काम की वजह से जिम के लिए हमेशा समय नहीं होता, लेकिन मैं दूसरे तरीकों से सक्रिय रहता हूं। सेट पर 15 मिनट की सैर, शॉट्स के बीच स्ट्रेचिंग, सीढ़ियां चढ़ना या स्टेप-अप व्यायाम करता हूं।”

उन्होंने आगे बताया, “कभी-कभी मैं आसपास की चीजों का इस्तेमाल करता हूं, जैसे कुर्सी से स्क्वाट्स या दीवार से पुश-अप्स। फिटनेस का मतलब सिक्स-पैक एब्स नहीं, बल्कि सक्रिय रहना, तरोताजा महसूस करना और शरीर-मन का ख्याल रखना है। व्यस्त दिनों में ये छोटी आदतें बड़ा बदलाव लाती हैं।”

अभिषेक ने पहले बताया था कि ‘जमाई नं. 1’ सास और दामाद के अनोखे रिश्ते को पेश करता है, जो इसे खास बनाता है। उन्होंने कहा, “यह पुरुष-केंद्रित शो है, जो टीवी पर रेयर है। ज्यादातर शो महिलाओं पर केंद्रित होते हैं, लेकिन यह सास-दामाद के ड्रामे को नया नजरिया देता है।”

उन्होंने अपने किरदार नील के बारे में कहा, “नील एक सच्चा, आध्यात्मिक और अपनी जड़ों से जुड़ा किरदार है, जो जरूरत पड़ने पर जुगाड़ भी कर लेता है। सास के साथ उसका अनोखा रिश्ता शो को अलग और खास बनाता है।”

जी टीवी का पारिवारिक ड्रामा ‘जमाई नं. 1’ नासिक के एक युवा नील की कहानी है, जो अपने पंडित पिता के रूढ़िवादी परिवार में पला-बढ़ा है, लेकिन अपनी पहचान और भविष्य बनाने के लिए दृढ़ है।

शो में अभिषेक मलिक के साथ सिमरन कौर, आरती भगत, सानिया नागदेव, श्रुति घोलप, वोरा दुष्यंत और सोनल वेंगुर्लेकर जैसे कलाकार भी हैं।

‘जमाई नंबर 1’ जी टीवी पर प्रसारित होता है।

यह भी पढ़ें-

बम धमाके की जांच को टीएमसी नेता हाईकोर्ट पहुंचे, पार्टी से निकाले गए!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें