31.5 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमक्राईमनामाकन्नड़ रक्षक वेदिके दल के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र की ट्रक में की...

कन्नड़ रक्षक वेदिके दल के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र की ट्रक में की तोड़फोड़ 

  घटना पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चिंता जताई

Google News Follow

Related

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद गहराता जा है। मंगलवार को कर्नाटक के बेलगांवी जिले एक समूह ने प्रदर्शन किया और महाराष्ट्र की एक गाडी के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान  लोगों ने जमकर हंगामा किया इसके कर्नाटक पुलिस ने इन आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए  गिरफ्तार लिया। बताया जा रहा है कि ये भी  प्रदर्शनकारी कन्नड़ रक्षक वेदिके दल के कार्यकर्ता  हैं। यह घटना बेलगांवी जिले के बागेवाड़ी में हुई। प्रदर्शनकारी एक ट्रक पर पत्थर फेंके  और नंबर प्लेट को तोड़ने और काला करने की कोशिश की गई।

वहीं, इस घटना पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि  इस तरह की घटना से दोनों राज्यों के लोगों में वैमनस्यता बढ़ेगी। इसलिए, कर्नाटक सरकार को ऐसी किसी भी घटना को रोकने की मांग की। वहीं, महाराष्ट्र के दोनों मंत्री बेलगावी के 840 गांवों के लोगों से चर्चा करने के लिए जा रहे थे। अब इन दोनों मंत्रियों ने अपना दौरा स्थगित कर दिया है। मंत्रियों ने बताया कि कर्नाटक सरकार ने कहा है कि ऐसे दौरों से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।

इस दौरे में बीजेपी नेता मंत्री चंद्रकांत पाटिल और मंत्री शंभूराज देसाई इस दौरे पर जाने वाले हैं।लेकिन कर्नाटक सरकार की आपत्ति पर दोनों नेता अपने दौरा स्थगित कर दिया है। देसाई का कहना है कि दौरे की जल्द नई तारीख घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम बेलगावी  840 लोगों से मिलकर यह बताने वाले थे कि उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने पैकेज घोषित किया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने इस समस्या को निपटाने के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया है। जिसमें दोनों नेता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

गुजरात एग्जिट पोल: राज्य में सातवीं बार खिलेगा कमल, कांग्रेस का वनवास

बिहार के गया में बनेगा महाराष्ट्र सदन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,343फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें