36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाइस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की एडवाइजरी: होली के दिन जुमे की नमाज...

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की एडवाइजरी: होली के दिन जुमे की नमाज का समय एक घंटे बढ़ाने की अपील!

उन्होंने अपील की कि होली के दिन शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

Google News Follow

प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने होली और रमजान के मद्देनजर एक अहम एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा, “14 मार्च को हमारे हिंदू भाई-बहन होली का पर्व मनाएंगे, और इसी दिन जुमे की नमाज भी है। यह रमजान का पवित्र महीना है, जिसमें मुसलमान इबादत में लीन रहते हैं।”

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने सभी मस्जिद कमेटियों से अपील की है कि 14 मार्च को जुमे की नमाज का समय एक घंटे आगे बढ़ा दिया जाए। इससे नमाजियों को कोई असुविधा नहीं होगी और हिंदू समुदाय का त्योहार भी शांति से संपन्न होगा। यह पहल आपसी सद्भाव और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि चूंकि यह रमजान का पवित्र महीना है, सभी रोजेदारों को प्रयास करना चाहिए कि उनकी वजह से किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने मुसलमानों से आग्रह किया कि इस दिन घर पर ही नमाज अदा करें और बाहर अनावश्यक रूप से न जाएं।

उन्होंने अपील की कि होली के दिन शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी लोग इस सुझाव का पालन करेंगे और सौहार्द बनाए रखेंगे।

 
यह भी पढ़ें-

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम मोदी गुजरात के नवसारी में ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम में होंगे शामिल !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें