30 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाअग्निपथ योजना पर सुप्रीम कोर्ट का झटका, कहा मनमानी नहीं कह सकते

अग्निपथ योजना पर सुप्रीम कोर्ट का झटका, कहा मनमानी नहीं कह सकते

सुप्रीम कोर्ट ने अग्निपथ योजना के खिलाफ दायर की गई तीन याचिकाओं को ख़ारिज कर दिया। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी अग्निपथ योजना को सही ठहराते हुए इस मुहर लगा दी थी।

Google News Follow

अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले राजनीति दलों को एक और जोरदार झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस योजना का विरोध करने वालों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि इसे मनमानी नहीं कहा जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस योजना के खिलाफ लगाई गई तीन याचिकाओं को ख़ारिज कर दिया। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी अग्निपथ योजना को सही ठहराते हुए इस मुहर लगा दी थी। जिसके याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। अब सुप्रीम कोर्ट के झटके से इस योजना के बारे में राजनीति दलों को सोचने की जरूरत है।

बता दें कि इस योजना पर भी खूब राजनीति हुई थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि हम हाई कोर्ट के फैसले पर दखल नहीं दे सकते हैं। इस पर शीर्ष अदालत ने विचार किया है। इसके साथ ही अदालत ने अग्निपथ योजनाओं के खिलाफ डाली गई याचिकाओं को खारिज कर दिया। वहीं अग्निपथ स्कीम के तहत नौसेना में भर्ती योजना की याचिका पर 17 अप्रैल को सुनवाई होगी। वहीं, अदालत ने इस याचिका पर केंद्र से भी जवाब मांगा है। केंद्र के जवाब के बाद ही इस याचिका पर सुनवाई होगी।

बता दें कि पिछले साल रक्षा मंत्रालय ने अग्निपथ योजना लाई थी जिसके बाद इस योजना को लकर जमकर हंगामा हुआ। इतना ही नहीं बिहार में इस योजना को लेकर आगजनी भी हुई थी। इसके साथ ही विपक्ष ने सरकार पर लगातार इस योजना को लेकर हमला बोलता रहा है।

 

ये भी पढ़ें

 

PM मोदी के डिग्री विवाद पर शरद पवार का विपक्षी एकता को नसीहत

एअर इंडिया की फ्लाइट में पैसेंजर ने केबिन क्रू से मारपीट की, दिल्ली लौटा विमान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें