27 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियाअहमदाबाद विमान हादसा : गौतम अडानी बोले- परिवारों के साथ हैं हमारी...

अहमदाबाद विमान हादसा : गौतम अडानी बोले- परिवारों के साथ हैं हमारी संवेदनाएं! 

बोइंग 787-8 विमान की इस उड़ान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, एक कनाडाई नागरिक है और सात पुर्तगाली नागरिक हैं।

Google News Follow

Related

अहमदाबाद प्लेन हादसे पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने दुख जताया और कहा कि इस हादसे का शिकार हुए लोगों के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।

अदाणी ने कहा, “हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 के हादसे से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अकल्पनीय क्षति सहन की है। हम सभी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और ग्राउंड पर मौजूदा परिवारों को पूरा सपोर्ट दे रहे हैं।”

इसके अतिरिक्त, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (एसवीपीआईए) या अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगे।

एसवीपीआईए के प्रवक्ता ने कहा, “अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट पर जाने से पहले नए अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइनों से जानकारी लें।”

प्रवक्ता ने कहा, “हम आपसे सहयोग और धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं। एयरपोर्ट के अधिकारी इस उभरती हुई स्थिति से निपट रहे हैं। आगे की जानकारी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।”

दुर्घटना के कारण बचाव दल और आपातकालीन सेवाओं की तेज आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के आसपास की सभी सड़कों को तत्काल बंद कर दिया गया।

अमेरिकी कंपनी बोइंग द्वारा निर्मित एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 10 चालक दल के सदस्यों और तीन छोटे बच्चों सहित 242 लोग सवार थे।

एयर इंडिया के बयान में कहा गया, अहमदाबाद से 13:38 बजे रवाना हुई बोइंग 787-8 विमान की इस उड़ान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, एक कनाडाई नागरिक है और सात पुर्तगाली नागरिक हैं।

एयरलाइन ने कहा, “घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।”

यह भी पढ़ें-

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर दुनियाभर में शोक, वैश्विक नेताओं ने जताया दुख! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,161फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें