29 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियादुनिया का सबसे बड़ा ताला, 400 किलो वजन, राम मंदिर को अर्पण...

दुनिया का सबसे बड़ा ताला, 400 किलो वजन, राम मंदिर को अर्पण करेगा दंपति  

अलीगढ़ के बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा बनाया गया 400 किलो का बनाया गया  ताला और 30 किलो की चाबी चर्चा में है।        

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दिए। वहीं, अब अलीगढ़ के बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा बनाया गया 400 किलो का बनाया गया  ताला और 30 किलो की चाबी चर्चा में है। यह दुनिया का सबसे बड़ा ताला है। बुजुर्ग दंपत्ति अपनी इच्छा के अनुसार इसे राम मंदिर के लिए भेंट करना चाहता है। बता दें कि अलीगढ़ ताला बनाने के लिए जाना जाता है। अब इस दंपत्ति के कारण एक बार फिर वह चर्चा में है।

अलीगढ़ के रहने वाले ताला कारीगर सत्य प्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रुक्मणि देवी शर्मा ने इस ताले को बनाने में डेढ़ लाख रूपये खर्च किये हैं। वहीं इससे बनाने में छह माह का समय लगा है। दंपत्ति का कहना है कि  उनकी इच्छा थी की वे राम मंदिर के लिए ताला बनाये। अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए बुजुर्ग दंपति में छह माह तक कठिन परिश्रम कर 400 किलो वजनी ताला बनाया। जबकि इसे खोलने के लिए चाबी भी बनाई जिसका वजन 30 किलो है।

रुक्मणि देवी के पति का कहना है की वह यह ताला काम समय में बना सकते थे लेकिन उनके पति हार्ट की बीमारी है जिसकी वजह से ज्यादा समय लगा। अपनी जमापूंजी खर्च  बनाये इस ताले को अयोध्या ले जाने में परेशानी भी है।  जिसको दंपत्ति राम भरोसे छोड़ दिया है। दरअसल इस ताले की लम्बाई 10 फीट, चौड़ाई 4.5 फीट, मोटाई 9.5 इंच  है। वहीं  इसका वजन चार सौ किलो है। जिसे अयोध्या ले जाने के लिए भारी भरकम वहां की जरूरत होगी। और खर्च भी ज्यादा आएगा। फिलहाल दम्पति ताले को तो तैयार कर दिया है, लेकिन अयोध्या पहुंचाने में असमर्थ है। उनका कहना है कि जैसे यह ताला  भगवान राम किं कृपा से तैयार हुआ है। वैसे ही यह अयोध्या भी पहुंच जाएगा। बता दें कि सत्य प्रकाश शर्मा एक ऑर्डर पर तीन सौ किलो का ताला बना चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें 

 

जारी रहेगा ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे, सुप्रीम कोर्ट की भी लगी मुहर 

मोदी सरनेम मानहानि मामला: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,340फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें