29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिकी सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना, जाने भारतीय सेना किस पायदान  

अमेरिकी सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना, जाने भारतीय सेना किस पायदान  

Google News Follow

भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना है। यह दावा “ग्लोबल फायर पावर” की एक रिपोर्ट में किया गया। जबकि, टॉप टेन में पहले स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका, दूसरे स्थान पर रूस और तीसरे स्थान पर चीन है। अगर पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो वह नौवें पायदान पर है। पांचवें स्थान पर दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन छठवें स्थान पर,सातवें स्थान पर जापान, आठवें स्थान पर तुर्की है और दसवें स्थान पर इटली है। अगर कम शक्तिशाली सेना की बात करेंगे तो इसमें भूटान शामिल है।

वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने 145 देशों का मूल्यांकन किया है। वेबसाइट ने सर्वश्रेष्ठ सेना का मूल्यांकन करने के लिए कई मापदंडों का उपयोग करती है। इनमें सैनिकों की संख्या, देशों के पास मौजूद सैन्य उपकरण, देश की वित्तीय हालात और बजट के साथ-साथ भौगोलिक स्थिति आदि शामिल है।

वेबसाइट की सूची में अमेरिका शीर्ष स्थान पर है। वेबसाइट के अनुसार अमेरिका तकनीकी के साथ , चिकित्सा, कम्प्यूटर, संचार, एयरोस्पेस सहित कई क्षेत्रों में सबसे आगे है। साथ ही, अमेरिका के पास 13,300 विमान हैं उनमें 983 ऐसे विमान हैं जो लड़ाकू है।  ग्लोबल फायरपावर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत चौथे स्थान पर है।

सबसे शक्तिशाली सेना की सूची: 1-संयुक्त राज्य अमेरिका, 2-रूस,3-चीन,4-भारत, 5-दक्षिण कोरिया, 6-यूनाइटेड किंगडम,7-जापान, 8-तुर्की, 9-पाकिस्तान, 10-इटली शामिल हैं। वेबसाइट ने सबसे कम शक्तिशाली सैन्य देशों की भी सूची जारी की है. जिसमें क्रमशः 1-भूटान,2-मोलदोवा, 3-सूरीनाम, 4-सोमालिया, 5-बेनिन, 6-लाइबेरिया, 7-बेलीज़, 8-सेरा लिओन, 9-सेंट्रल अफ़्रीकी गणराज्य, 10-आइसलैंड का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें  

अब मथुरा में कृष्ण मंदिर का भव्य निर्माण होना चाहिए – भाजपा सांसद हेमा मालिनी

‘भाजपा ने मुझे दो बार ऑफर दिया…’, सुशील कुमार शिंदे का सीक्रेट धमाका !

जिस आतंकी संगठन पर Iran ने किया Air Strike उसका कुलभूषण से क्या है कनेक्शन   

मुंबई से अमेरिका के न्यू जर्सी के लिए निकली राम मंदिर की प्रतिकृति    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें