33 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने PM मोदी का छुआ पैर, गूंजा भारत की जय   ...

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने PM मोदी का छुआ पैर, गूंजा भारत की जय        

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत का राष्ट्रगान गया। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के पास चल कर आई और उनका पैर छुआ।    

Google News Follow

अमेरिकी दौरे के अंतिम दिन पीएम मोदी ने अप्रवासी भारतीयों समुदाय को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत का राष्ट्रगान गया। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के पास चल कर आई और उनका पैर छुआ। मैरी का यह अंदाज हर भारतीयों के दिल को छू गया। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मैरी ने कहा कि वे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। मै यहां आकर बहुत ही सम्मानित महसूस कर रही है। मेरी ने अपनी सुरीली आवाज में राष्ट्रगान गया और उसके बाद उन्होंने पीएम मोदी का पैर छूआ। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगे। वहीं जब उन्होंने पीएम मोदी का पैर छुआ तो तालियों से हाल गूंज उठा।

गौरतलब है कि जैसे ही भारतीय राष्ट्रगान खत्म हुआ तो पीएम मोदी मैरी मिलबेन से हाथ मिलाने आगे बढ़े। खुद मैरी भी आगे बढ़ी और झुककर पीएम मोदी का पैर  छूने की कोशिश की लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें रोक लिया और उनसे हाथ मिलाया। मैरी मिलबेन के इस अंदाज और पीएम मोदी के व्यवहार की भारत में नहीं बल्कि अमेरिका में खूब तारीफ़ की जा रही है।

इस दौरान मैरी ने कहा कि पीएम मोदी बहुत ही अद्भुत और दयालु व्यक्ति हैं। इससे पहले भी मैरी मिलबेन पीएम मोदी के योग कार्यक्रम में शामिल हो चुकी हैं। गौरतलब है कि मैरी भारत में काफी लोकप्रिय हैं। इससे पहले मैरी वे ओम जय  जगदीश हरे…. आरती गा चुकी है।  दिवाली के अवसर पर उनका गाना काफी प्रसिद्ध हुआ था। उन्होंने भारत के 74 वें  स्वतंत्रता दिवस पर  मैरी ने राष्ट्रगान गाकर सुर्खियां बटोरी थी। मैरी को 2022 में 76वें स्वतंत्रता दिवस भी राष्ट्रगान प्रस्तुत किया था। मैरी मिलबेन ऐसी पहली अमेरिकी अफ़्रीकी कलाकार है जो भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।

ये भी पढ़ें

 

भारत में टेस्ला के स्वागत की तैयारी, मस्क को कर्नाटक से मिला ये ऑफर

सुंदर पिचाई की पीएम मोदी से मुलाकात, Google का निवेश को लेकर बड़ा ऐलान

विपक्ष की बैठक में ममता बनर्जी बनी देशभक्त, कहा-हमें विपक्ष न कहा जाए    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें