29.5 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाभारत में टेस्ला के स्वागत की तैयारी, मस्क को कर्नाटक से मिला...

भारत में टेस्ला के स्वागत की तैयारी, मस्क को कर्नाटक से मिला ये ऑफर

कर्नाटक ने टेस्ला और एलन मस्क को अपने यहां पर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट करने लगाने को क​हा है।

Google News Follow

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने खुद ऐलान किया कि भारत में टेस्ला अवश्य आएगा। इसके लिए वो जगह की तलाश कर रहे हैं। इसके बाद से ही देश के तमाम राज्य अपने-अपने लेवल पर एलन मस्क और टेस्ला की स्वागत की तैयार कर रहे है। इसी क्रम में अब दक्षिण भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक कर्नाटक ने टेस्ला और एलन मस्क को अपने यहां पर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट करने लगाने को क​हा है।

दरअसल कर्नाटक के उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने शुक्रवार को टेस्ला को दक्षिणी राज्य में अपनी फैक्ट्री स्थापित करने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। पाटिल के अनुसार यह राज्य इनोवेशन और टेक्नोलॉजी संपन्न केंद्र है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार टेस्ला और स्टारलिंक सहित एलन मस्क के दूसरे बिजनेस को सपोर्ट देने और सुविधाएं प्रदान करने के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि टेस्ला ने इसी सप्ताह ऐलान किया कि वह भारत में बड़ा निवेश करने की योजना बना रही है। टेस्ला प्रमुख ने अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने के बाद कहा कि वह भारत को किसी अन्य बड़े देश से ज्यादा संभावनाओं से भरा मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी योजना अगले वर्ष भारत का दौरा करने की है। मस्क ने मोदी से बैठक के बाद कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि टेस्ला भारत में पहुंचेगी और हम यह काम जितनी जल्दी हो सकेगा उतनी जल्दी करेंगे।

ये भी देखें 

सुंदर पिचाई की पीएम मोदी से मुलाकात, Google का निवेश को लेकर बड़ा ऐलान

‘आपातकाल में लोकतंत्र की हत्या देखी…’ विपक्ष की बैठक पर स्मृति ईरानी की आलोचना

विपक्ष की बैठक में ममता बनर्जी बनी देशभक्त, कहा-हमें विपक्ष न कहा जाए    

विपक्ष की बैठक से पहले संजय राउत का बयान, ‘आज चमत्कार…’, कहा- ‘2024 चुनाव से पहले…’

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें