25 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमदेश दुनियाअमरनाथ त्रासदी:16 की मौत, 40 से ज्यादा लापता,अस्थाई तौर पर रुकी यात्रा

अमरनाथ त्रासदी:16 की मौत, 40 से ज्यादा लापता,अस्थाई तौर पर रुकी यात्रा

Google News Follow

Related

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने से आई बाढ़ में तीर्थयात्री बह गए। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस त्रासदी में 16 तीर्थ यात्री मारे गए हैं जबकि 40 लोग घायल हो गए। इस त्रासदी के बाद भारतीय सेना बचाव और राहत अभियान में जुटी हुई  है। वहीं कई लोगों के लापता होने की खबर है। वहीं, इस हादसे के बाद अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अमरनाथ यात्रा बीते तीन जून को ही शुरू हुई थी।
बताया जा रहा कि करीब 30-35 लोग लापता हैं, जबकि पांच लोग को बचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश और पहाड़ से लगातार गिरते पानी के कारण 25 टेंट और तीन सामुदायिक रसोई क्षतिग्रस्त हो हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बादल फटने की घटना हुई। यह घटना अमरनाथ गुफा मंदिर के पास हुई।जहां बड़े पैमाने पर तंबू, सामुदायिक रसोई के शिविर थे। अब तक 16 शव निकाले जा चुके हैं। जबकि अभी भी बचाव और तलाशी अभियान जारी है। इस हादसे के बाद करीब 15,000 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।इस बीच खबर है कि जम्मू से अमरनाथ की यात्रा पर आये श्रद्धालुओं आने दिया जा रहा है।  लेकिन बालटाल से आगे यात्रा बंद है। वहीं जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था रवाना हो गया है।

 ये भी पढ़ें 

तीस्ता सीतलवाड़ की जेल में कटेंगी रातें, जमानत याचिका पर सुनवाई टली 

अजमल की मुसलमानों से अपील: हिन्दू हमारे पूर्वज, ईद पर गाय की बलि न दें        

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें