28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनिया... और जंग लगी चम्मच से सुरंग खोद जेल से भाग निकले...

… और जंग लगी चम्मच से सुरंग खोद जेल से भाग निकले 6 कैदी !

Google News Follow

नई दिल्ली।  मशहूर हॉलीवुड मूवी ‘ शॉशंक रिडेम्पशन ‘ आप सबने देखी होगी कि किस तरह एक कैदी हर दिन कील के सहारे जेल के तहखाने में इंच-दर-इंच खुदाई करता है और कई सालों के बाद जेल से भागने में कामयाब हो जाता है। बिलकुल ऐसा ही हुआ है इस घटना में भी, फर्क सिर्फ इतना है कि यहां कील की जगह चम्मच थी, वह भी जंग लगी और कैदी एक नहीं 6 थे, वे भी दुर्दांत।

खूंखार आतंकी हैं ये कैदी: यह घटना हाल ही में इजराइल में हुई है। शायद इसी फिल्म से प्रेरित हो 6 कैदी इजराइल की जेल से भाग निकले हैं। केवल जंग लगे चम्मच की मदद से इन कैदियों ने जेल में सुरंग खोदी और बड़े ही नामालूम तरीके से वे भागने में सफल रहे। ये सभी कैदी खूंखार आतंकी संगठन से ताल्लुक रखते हैं।
कहां खोदी सुरंग ?: घटना हुई है गिलबोआ जेल में, जो उत्तरी इजराइल की सबसे महफूज जेल मानी जाती है।  में से एक है। इस जेल में कई कुख्यात गुंडों और फिलिस्तीनी आतंकवादियों को रखा जा रहा है। ‘ यरुसलम पोस्ट ‘ के मुताबिक 6  कैदियों ने जंग लगी चम्मच की मदद से जमीन में गड्ढा खोदा। चम्मच को वे एक पोस्टर के पीछे छिपाकर रखते थे और जब कोई आसपास नहीं हुआ करता था, वे शौचालय के पॉट के नीचे खोदा करते थे। कई महीनों तक चली इस खुदाई के बाद अंततः उन्हें जेल से बाहर निकलने का रास्ता मिल गया और वे वहां से निकल भागे।
इजराइल में नाकाबंदी: जेल के बाहर खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब कुछ लोगों को इस तरह भागते देखा, तो इस बारे में जेल के  अधिकारियों को बताया। जेल प्रशासन ने तब फौरन वहां के कैदियों की गिनती मिलाई, तो 6 कैदी कम निकले। इजराइली जेल प्रशासन का दावा है कि कैदी जरूर बाहरी लोगों के संपर्क में होंगे और उन्हीं लोगों ने उन्हें भागने और भूमिगत खुदाई करने में मदद की होगी। इन कैदियों को पकड़ने के लिए इजराइल में सब जगह नाकाबंदी की गई हैं।
सुरक्षा को बढ़ा खतरा: जेल से भागे कैदियों में एक फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन ‘अल-अक्सा ‘ का नेता है और अन्य 5 कैदी गाजा पट्टी के इस्लामिक जिहादी समूह के सदस्य हैं। लिहाजा, इससे इजरायल की सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ गया बताया जा रहा है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें