28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाकानपुर: मौलवियों ने मुस्लिम युवकों को अग्निवीर बनने के लिए की अपील 

कानपुर: मौलवियों ने मुस्लिम युवकों को अग्निवीर बनने के लिए की अपील 

Google News Follow
जुम्मे की नमाज के बाद कानपुर में मस्जिदों से अग्निपथ योजना के लिए नौसेना के लिए आवेदन करने के लिए अपील की गई। यह अपील कानपुर में की गई। यतीमखाना चौराहा की नानपारा मस्जिद  के मौलवी ने मुस्लिम युवकों को अग्निपथ योजना में शामिल होने की अपील की। मौलवी ने कहा कि युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है और अग्निपथ योजना का हिस्सा बनकर रोजगार के साथ देश की सेवा की जा सकती है।
दूसरी ओर सुन्नी उलमा काउंसलिंग के महामंत्री ने कहा कि इस योजना के विवाद में पड़ने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भले ही यह योजना चार साल की होगी, बावजूद इसके कई अवसर आपका इन्तजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हमे रोजगार के साथ देश सेवा करने का भी मौका मिलेगा।
मालूम हो कि इस योजना के घोषणा के बाद युवाओं ने आंदोलन किया था। युवा इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहे थे। इस दौरानबड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और आगजनी की गई। दर्जन ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया। इस आंदोलन का असर सबसे ज्यादा बिहार में देखा गया। यहाँ के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध करने वाले युवकों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।
ये भी पढ़ें 

 

शिवसेना विधायक दिलीप लांडे भी गुवाहाटी पहुंचे

कुर्सी के लिए एक बार फिर उद्धव ठाकरे ने खेला ‘इमोशनल कार्ड’   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें